रामगढ़ में ब्रेक फेल ट्रेलर ने कार को कुचला: 2 ट्रेलरों के बीच दबी गाड़ी, क्रेन की मदद से डॉक्टर-ड्राइवर का रेस्क्यू
रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर ने एक कार और दूसरे ट्रेलर को टक्कर मार दी, जिससे कार दोनों ट्रेलरों के बीच दब गई। ...और पढ़ें
HighLights
ब्रेक फेल ट्रेलर ने कार और दूसरे ट्रेलर को टक्कर मारी।
कार दोनों ट्रेलरों के बीच दब गई, डॉक्टर-ड्राइवर फंसे।
डेढ़ घंटे बाद क्रेन से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
जागरण संवाददाता, रामगढ़। नेशनल हाइवे रांची-पटना फाेरलेन मार्ग के चुटूपालू घाटी में गुरुवार की सुबह करीब 9.30 बजे एक बार फिर एक ट्रेलर (एनएल01एन7607) का ब्रेकफेल हो गया।
इससे ट्रेलर पूरी तरह से अनियंत्रित होकर एक कार (जेएच01सीएक्स 1775) और एक अन्य ट्रेलर (बीआर2जीबी-6344) को चपेट में लेते हुए पलट गया।

(कार से सुरक्षित निकली डॉ आरती)
इस घटना में दोनों ट्रेलर के बीच कार पूरी तरह से दब गई। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय सदलबल घटनास्थल पहुंचे।
एनएचएआई की रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के माध्यम से कार सवार चालक और एक महिला चिकित्सक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय गुरुकृपा अस्पताल पहुंचाया गया।

(दोनों दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के बीच दबी कार)
कार सवार डॉ. आरती हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर (फिजियोलाजी) के रूप में पदस्थापित हैं। वे दीपाटोली रांची स्थित आवास से हजारीबाग लौट रही थीं। दुर्घटना के बाद घाटी में करीब दो घंटे तक जाम लग गया।
यह भी पढ़ें- रामगढ़-भुरकुंडा मार्ग पर सड़क हादसा: कोयला लदे वाहनों की हुई टक्कर, ड्राइवरों की हालत गंभीर