Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर-हर महादेव से गूंज उठा रामगढ़, सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:39 PM (IST)

    सावन के पहले सोमवार को मांडू और आसपास के शिवालय 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही और बेलपत्र अर्पित ...और पढ़ें

    मनोकामना धाम अति प्राचीन शिव मंदिर मांडू में पूजा अर्चना करते भक्त।

    मनोकामना धाम अति प्राचीन शिव मंदिर मांडू में पूजा अर्चना करते भक्त।

    HighLights

    1. सावन के पहले सोमवार को मांडू में भक्तिमय माहौल।

    2. शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जलाभिषेक किया।

    संवाद सूत्र, मांडू (रामगढ़)। हर-हर महादेव... बोल बम... जय भोलेनाथ के जयकारों से सावन माह के पहले सोमवार को मांडू एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

    श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसरों में शिव भजनों और मंत्रोच्चार से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए कई मंदिरों में स्वयंसेवकों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

    अहले सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा बेलपत्र, धतूरा, आक और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

    मांडूडीह स्थित मनोकामना धाम अति प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं से विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कराया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा।

    इसके अलावा प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर, थाना परिसर, मांडू चट्टी, बीस माइल, हेसागढ़ा, पुड़ी, बोंगहारा, गरगाली सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

    महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव की आराधना की। सावन के पहले सोमवार पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।

    यह भी पढ़ें- भोले के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से शिवमय हुआ हजारीबाग

    खबरें और भी