शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को लेकर पैतृक गांव में जोरदार तैयारियां, CM करेंगे 14 फीट आदमकद प्रतिमा का अनावरण
शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा के लुकियाटांड में मनाई जाएगी, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 फीट की आदमकद प्रतिमा का अन ...और पढ़ें

सीएम करेंगे 14 फीट आदमकद प्रतिमा का अनावरण
HighLights
शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को मनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 फीट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
लुकियाटांड में भव्य कार्यक्रम की जोरदार तैयारियां चल रही हैं।
ओम प्रकाश गुप्ता, बरलंगा(रामगढ़)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के लुकियाटांड में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आगामी चार अगस्त को मानने की तैयारी जोरशोर से हो रही है। प्रथम पुण्यतिथि को यादगार बनाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद ही मॉनिटरिंग कर रहे है।
दादा सोबरन सोरेन के बलिदान स्थल लुकैयाटांड में ही मुख्य कार्यक्रम होगा। उस दिन यहां हजारों हजार लोगों की भीड़ जुटेगी। गुरुजी की 14 फीट आदमकद प्रतिमा का अनावरण बलिदान स्थल से करीब 100 मीटर दूरी पर अवस्थित सोना -सोबरन प्लस टू विद्यालय परिसर, लुकैयाटांड में ही किया जा रहा है।
ढांचा को कारीगरों द्वारा अंतिम रूप दिया जा
विद्यालय परिसर में दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए संरचना,(ढांचा) को कारीगरों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है।संरचना कार्य में दर्जनों मजदूर, मिस्त्री लगे हुए हैं।
संरचना निर्माण में मुख्य रूप से दो जूनियर इंजीनियर (जेई) दिलीप नायक व शुभम को लगाया गया है। इन्हीं दोनों जेई की देखरेख में ढांचा का निर्माण कार्य जोर शोर से किया जा रहा है। निर्माण कार्य दो अगस्त तक पूर्ण रूप से करने की जिम्मेवारी जिला–प्रशासन को दी गई।
मुख्य कार्यक्रम चार अगस्त को
प्रथम पुण्यतिथि मुख्य कार्यक्रम चार अगस्त को किया गया है। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा लुकैयाटांड में ही तय की गई है। इसको लेकर यहां पर भव्य वॉटरप्रूफ टेंट का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 10 हजार से अधिक लोगों की बैठने की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।
खबरें और भी
गुरुजी की प्रथम पुण्य तिथि में मुख्यमंत्री के अलावा सभी मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दल के नेतागण, प्रशासनिक अधिकारीगण में शामिल होंगे।यहां तक की सोरेन परिवार के सभी प्रमुख लोग शिरकत करेंगे।गुरुवार को तैयारियों का जायजा लेने गोला बीडीओ सुधा वर्मा व डीटीओ रामगढ़ ने लुकैयाटांड का निरीक्षण किया।
पैतृक घर नेमरा में होगा सामान्य कार्यक्रम
रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने सीओ सीताराम महतो को प्रतिदिन नेमरा व लुकैयाटांड में मौजूद रहकर निर्माण कार्य को स्वयं की निगरानी में देखने का निर्देश दिया है। गुरुजी के पुण्यतिथि की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल लुकैयाटांड में प्रतिदिन देर शाम तक नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री की चचेरी बहन व जिला परिषद सदस्य रेखा सोरेन ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम लुकैयाटांड में रखा गया है, जबकि सामान्य कार्यक्रम पैतृक घर नेमरा में होगा। यहां पर श्रद्धांजलि सभा के साथ नम आंखों से दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसमें गांव के लोग भारी संख्या में शामिल होंगे।