Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टेट कबड्डी टीम में रामगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन, रांची में होने वाले प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना जलवा

    By Manoj Tiwari Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 23 Jan 2024 05:34 PM (IST)

    भुरकुंडा के तीन छात्रों का झारखंड अंडर 14 बालक कबड्डी टीम में चयन हुआ है। इसमें अभियास कुमार रिषिकेश कुमार और संगम कुमार पटेल शामिल है। विद्यालय के ती ...और पढ़ें

    स्टेट कबड्डी टीम में रामगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन, रांची में होने वाले प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना जलवा
    स्टेट कबड्डी टीम में रामगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन, रांची में होने वाले प्रतियोगिता में दिखाएंगे अपना जलवा

    HighLights

    1. झारखंड की अंडर 14 बालक टीम में चयन
    2. टीम में चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष

    संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। डाड़ी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय भुरकुंडा के तीन छात्रों का एसजीएफआई कबड्डी के राष्ट्रीय खेल हेतु झारखंड की अंडर 14 बालक टीम में चयन हुआ है। इसमें अभियास कुमार, रिषिकेश कुमार और संगम कुमार पटेल शामिल है। विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का झारखंड कबड्डी टीम में चयन होने पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है।

    विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश प्रजापति व शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि झारखंड के राजधानी स्थित अल्बर्ट एक्का कबड्डी-खो खो स्टेडियम खेल गांव रांची में 24 से 28 जनवरी कड्डी प्रतियोगिता तक शुरू होगा। इसमें चयनित तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्कूली गेम्स ऑफ फेडरेशन खेल 2023-24 में झारखंड के लिए अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

    पूरे राज्य से 24 खिलाड़ियों का चयन

    बताया कि इससे पहले खेलो झारखंड 2023-24 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय भुरकुंडा डाड़ी ने पहले डाड़ी प्रखंड स्तर पर फिर हजारीबाग जिला स्तर पर और झारखंड राज्य स्तर पर कबड्डी के बालक अंडर 14 वर्ग में चैंपियन हुआ था। झारखंड राज्य की टीम के चयन हेतु पूरे राज्य से 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिसमें अंतिम 12 खिलाड़ियों में भुरकुंडा के तीन खिलाड़ी अभियास कुमार, रिषिकेश कुमार और संगम कुमार पटेल का चयन हुआ है।

    बताया कि झारखंड में खेलो झारखंड के माध्यम से इस तरह पहली बार सुदूर ग्रामीण स्तर से सरकारी विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अवसर मिला और इन खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपना जगह बना लिया। आने वाले दिनों में अन्य खेलों में भी सरकारी विद्यालय के बच्चे अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

    खबरें और भी

    इन लोगों ने दी शुभकामनाएं

    उन्होंने खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य व बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वालों में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश प्रजापति, शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुरेन्द्र कुमार, सहायक शिक्षक उमेश कुमार, सुशांत कुमार, उपेन्द्र ठाकुर, शिवशंकर शर्मा, जागेश्वर महतो, बृहस्पति माझी, रामेश्वर मांझी, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, शशिकांत, नगेन्द्र कुमार सिंह, शिक्षिका गुलांचो कुमारी, अनिता कुमारी, कहकशां परवीन, राधिका कुमारी,कुमारी सोनी देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबूराम मांझी शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें: Astha Special Train से झारखंडवासी पहुंचेंगे अयोध्या धाम, इन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी चार जोड़ी गाड़ियां

    ये भी पढ़ें: पति की शराब की लत से तंग पत्‍नी चली गई मायके, फिर और पीने लगा युवक; लौटकर वापस नहीं आई तो उठाया खौफनाक कदम