पतरातू डैम में हादसा: महिला मित्र को डूबने से बचाने के चक्कर में गिरिडीह के छात्र की मौत
पतरातू डैम में अपनी महिला मित्र को बचाने के प्रयास में एक 22 वर्षीय युवक अश्विनी कुमार रंजन की डूबने से मौत हो गई। ...और पढ़ें

युवक को डैम से निकालते नाविक। (जागरण)
HighLights
पतरातू डैम में महिला मित्र को बचाते युवक डूबा।
अश्विनी कुमार रंजन (22) की डूबने से हुई मौत।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, दोस्तों से पूछताछ।
संवाद सूत्र, पतरातू वैली (रामगढ़)। पतरातू डैम के कटुआ कोचा पिकनिक क्षेत्र में रविवार की शाम पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान अश्विनी कुमार रंजन 22 वर्ष पिता भरत दास के रूप में की गयी। अश्विनी के दोस्तों ने बताया कि वह मूल रूप से गिरिडीह का रहने वाला था जो कांटाटोली में रहकर डोरंडा कालेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
वहीं, उसके साथ उसकी एक महिला मित्र के अलावा साहेबगंज निवासी संदीप कुमार पिता बीरेंद्र ठाकुर व शहबाज अंसारी पिता शमशुल अंसारी डैम घूमने आये थे।
इसी दौरान अश्विनी अपनी महिला मित्र व संदीप के साथ डैम में नहाने लगे। देखते देखते उसकी महिला मित्र गहरे पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए अश्विनी व संदीप दोनों गहरे पानी में चले गए।
तीनों को डूबता देख समसुल अंसारी पानी में कूद कर युवती व संदीप को बचाने में सफल रहा। वहीं, अश्विनी गहरे पानी में गुम हो गया।
शोर मचाने के बाद स्थानीय नाविकों ने तत्काल अश्वनी को पानी से निकालकर प्रशासन के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता व एएसआई अर्जुन ठाकुर ने अश्विनी के दोस्तों से पूरे घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें- रांची से पटना जा रही वंदे भारत का इंजन फेल, बरकाकाना जंक्शन पर 1 घंटे तक परेशान रहे यात्री