रांची से पटना जा रही वंदे भारत का इंजन फेल, बरकाकाना जंक्शन पर 1 घंटे तक परेशान रहे यात्री
रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस बरकाकाना जंक्शन पर इंजन में तकनीकी खराबी के कारण लगभग एक घंटे तक रुकी रही। ...और पढ़ें
-1783896427460_m.webp)
बरकाकाना जंक्शन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस। (जागरण)
HighLights
वंदे भारत एक्सप्रेस बरकाकाना जंक्शन पर एक घंटे रुकी।
इंजन में तकनीकी खराबी के कारण परिचालन बाधित हुआ।
दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़)। रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22350) रविवार शाम इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण बरकाकाना जंक्शन पर करीब एक घंटे तक खड़ी रही।
इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री परेशान और बेचैन नजर आए। ट्रेन में मौजूद टेक्नीशियन भी तत्काल तकनीकी खराबी का पता नहीं लगा सके, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन मंगाया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन रांची से अपने निर्धारित मार्ग पर रवाना हुई थी। रांची से खुलने के कुछ ही देर बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने सावधानी बरतते हुए ट्रेन को धीमी गति से बरकाकाना जंक्शन तक पहुंचाया।
ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 5:25 बजे के बजाय रात 7:05 बजे स्टेशन पहुंची। इसके बाद चालक ने रेल अधिकारियों को तकनीकी खराबी की सूचना दी।
सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन मौके पर मंगवाया और उसे वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को रात 8:17 बजे बरकाकाना जंक्शन से पटना के लिए रवाना किया गया।
तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था कर ट्रेन का परिचालन सामान्य किया।
यह भी पढ़ें- पूर्वी सिंहभूम PGI-D इंडेक्स में अव्वल, झारखंड के 4 जिलों की रैंकिंग में आया सुधार