Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarkashi Tunnel Rescue : टनल से सुरक्षित निकले झारखंड के 15 मजदूर, मेडिकल जांच के बाद किए जाएंगे एयरलिफ्ट

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 28 Nov 2023 09:35 PM (IST)

    Uttarkashi Tunnel Rescue उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन आखिरकार बड़ी सफलता मिली है। सुरंग में फंसे सभी मजदूरों की जिंदगी बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरे ...और पढ़ें

    टनल से सुरक्षित निकले झारखंड के 15 मजदूर, मेडिकल जांच के बाद किए जाएंगे एयरलिफ्ट
    टनल से सुरक्षित निकले झारखंड के 15 मजदूर, मेडिकल जांच के बाद किए जाएंगे एयरलिफ्ट

    HighLights

    1. मेडिकल जांच के लिए सभी मजदूर भेजे गए अस्पताल
    2. झारखंड के दो मजदूर सुरंग से सबसे पहले बाहर निकले

    राज्य ब्यूरो, रांची। उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान मंगलवार को सफल रहा। झारखंड के भी सभी 15 मजदूर सुरक्षित निकाले गए हैं। इसके बाद सभी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    झारखंड के मजदूरों के लिए लगातार वहां कैंप कर रही पदाधिकारियों की टीम के नेतृत्व कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह ने दैनिक जागरण को बताया कि सबसे पहले सुरंग से निकाले गए मजदूरों में दो मजदूर झारखंड के ही थे।

    इनमें खूंटी के गणपति होरो तथा पूर्वी सिंहभूम के महादेव नायक सम्मिलित थे। थोड़ी ही देर बाद अन्य मजदूरी भी सुरक्षित निकाले गए। झारखंड सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव राजेश कुमार रशर्मा ने भी झारखंड के मजदूरों के सुरक्षित निकाले जाने की पुष्टि की।

    स्केप टनल के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला गया

    बता दें कि मंगलवार को ही सुरंग में ब्रेकथ्रू हुआ और स्केप टनल के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला गया। आइएएस अधिकारी भुवनेश प्रताप सिंह भी उत्तराखंड में कैंप कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर घटना के तत्काल बाद अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर रवाना हुई थी। इन अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से संपर्क स्थापित किया और मजदूरों को ढाढ़स बंधाया।

    वे लगातार मजदूरों के परिजनों के संपर्क में भी रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है कि राहत कार्य समाप्त होने के बाद सभी श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की जाए। इसके बाद उन्हें हवाई जहाज के जरिए लाया जाए।

    खबरें और भी

    ये मजदूर निकाले गए सुरक्षित

    1. विश्वजीत कुमार वर्मा, गिरिडीह

    2. सुबोध कुमार वर्मा, गिरिडीह

    3. अनिल बेदिया, रांची

    4. राजेंद्र बेदिया, रांची

    5. सुकराम बेदिया, रांची

    6. टिंकू सरदार, पूर्वी सिंहभूम

    7. गुणोधर नायक, पूर्वी सिंहभूम

    8. रंजीत लोहार, पूर्वी सिंहभूम

    9. रवींद्र नायक, पूर्वी सिंहभूम

    10. समीर नायक, पूर्वी सिंहभूम

    11. भुक्तू मुर्मू, पूर्वी सिंहभूम

    12. महादेव नायक, पूर्वी सिंहभूम

    13. चमरा उरांव, खूंटी

    14. विजय होरो, खूंटी

    15. गणपति होरो, खूंटी

    यह भी पढ़ें: Uttarkashi Tunnel Rescue: उतराखंड की सुरंग से सुरक्षित निकले सभी श्रमिक, मजदूरों के परिवार में खुशी का माहौल