Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजनीतिक चंदा के नाम पर 2000 करोड़ रुपये की आयकर चोरी, जानें कैसे खेला जा रहा खेल

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 10:08 PM (IST)

    आयकर विभाग झारखंड की अनुसंधान शाखा ने राजनीतिक चंदा के नाम पर आयकर चोरी का मामला पकड़ा है। आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकारा और आयकर की राशि को विभाग मे ...और पढ़ें

    राजनीतिक चंदा के नाम पर आयकर चोरी का खुलासा हुआ है।
    राजनीतिक चंदा के नाम पर आयकर चोरी का खुलासा हुआ है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। आयकर विभाग झारखंड की अनुसंधान शाखा ने राजनीतिक चंदा के नाम पर आयकर चोरी का मामला पकड़ा है।

    विभाग के अधिकारियों ने इस मामले की छानबीन के दौरान 500 युवाओं से पूछताछ की है, जिन पर 2000 करोड़ रुपये का राजनीतिक चंदा देकर आयकर चुराने का आरोप है।

    आरोपितों ने अपना जुर्म स्वीकारा और आयकर की राशि को विभाग में जमा करना शुरू भी कर दिया है। कइयों ने आयकर चोरी की राशि जमा कर दी है।

    आयकर चोरी के इस इस खेल में झारखंड व बिहार के युवाओं के अलावा गुजरात की आम जनमत पार्टी भी शामिल है। इन युवाओं में अधिकतर युवा आइटी प्रोफेशनल्स हैं, जिनकी कमाई करोड़ों में हैं।

    राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदा पर आयकर में छूट का प्रविधान है। इसी का फायदा युवाओं ने उठाया। युवाओं ने राजनीतिक दल को चंदा दिया।

    उक्त राशि से पांच प्रतिशत कमीशन काटकर राजनीतिक दलों ने शेष राशि चंदा देने वाले युवकों को वापस कर दी। अब आयकर विभाग की टीम ऐसे युवाओं का संबंधित राजनीतिक दल से संबंध की भी जानकारी जुटा रही है।

    आम जनमत पार्टी के ठिकानों पर छापेमारी में मिली जानकारी

    पिछले दिनों आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने गुजरात की एक राजनीतिक पार्टी आम जनमत पार्टी के अहमदाबाद स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी।

    पार्टी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी में पता चला कि इस पार्टी ने राजनीतिक चंदा के रूप में करोड़ों रुपये लिए और अपना कमीशन काटकर चंदा देने वालों को वापस कर दिया।

    चंदा देने वाले युवकों में बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, मधुबनी, सुपौल, पूर्वी चंपारण, झारखंड के रांची, जमशेदपुर व धनबाद के सर्वाधिक युवा शामिल हैं।