आज झारखंड में एक साथ 27 माओवादी कर रहे सरेंडर: इनमें छह सब जोनल, छह एरिया कमांडर और 13 कैडर
झारखंड में 27 माओवादियों का एक साथ आत्मसमर्पण होने जा रहा है, जिसमें 10 महिला माओवादी भी शामिल हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा एकल-दिवसीय आत्मसमर्पण होगा, ...और पढ़ें

कोल्हान के सारंडा एरिया में भी होगी अब शांति। (फाइल: जागरण)
HighLights
झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण।
25 माओवादी, जिनमें 10 महिलाएं, करेंगे आत्मसमर्पण।
सुरक्षा बलों की कार्रवाई से माओवादी हुए कमजोर।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के सारंडा जंगल में घिरे माओवादियों में लगभग 27 बड़े माओवादी गुरुवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण करेंगे। संख्या के लिहाज से यह एक दिन में होनेवाला अबतक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण बताया जा रहा है।
इनमें छह सब जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर व 13 कैडर शामिल हैं। ये माओवादी 16 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे। आत्मसमर्पण करने वाले ये माओवादी पुलिस से लूटे हुए एक दर्जन से अधिक हाईटेक हथियार भी पुलिस के सामने डालेंगे।
इनमें एलएमजी, एसएलआर, एके-47, इंसास जैसे घातक हथियार सम्मिलित हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को इससे संबंधित एक कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जिन हथियारों के साथ माओवादी आत्मसमर्पण करेंगे, उनमें एक करोड़ के इनामी माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के बाडीगार्ड का वह उन्नत क्वालिटी का एलएमजी भी है, जिसकी रेंज 700 से 800 मीटर तक है। यह एक हथियार सौ पर भारी रहा है।
ये हैं 25 माओवादी, जो करने वाले हैं आत्मसमर्पण
करण उर्फ डांगुर तियू : चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के संगाजाटा का रहने वाला है। इसके विरुद्ध चाईबासा में 29 कांड दर्ज हैं। यह एरिया कमांडर हैं। इसपर राज्य सरकार ने दो लाख रुपये का इनाम रखा था। यह इंसास व एलएमजी के साथ आएगा।
खबरें और भी
गादी मुंडा उर्फ गुलशन : रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के बारूहातू का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में 12, सरायकेला में 12, रांची में चार, खूंटी में 20 सहित कुल 48 कांड दर्ज है। यह माओवादियों का सब जोनल कमांडर है। इसपर पांच लाख रुपये का इनाम है। यह 5.56 एमएम इंसास राइफल के साथ आएगा।
नागेंद्र मुंडा उर्फ प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया उर्फ पराउ : यह खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के हरादलामा टोला, कोचा टोला का निवासी है। इसपर चाईबासा में 25, सरायकेला में 13 केस यानी कुल 38 केस दर्ज हैं। यह माओवादियों का सब जोनल कमांडर है, इसपर पांच लाख रुपये का इनाम है। यह एके7.62 एमएम एसएलआर राइफल के साथ आएगा।
रेखा मुंडा उर्फ जयंती : यह रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के बारूहातू की रहने वाली है। इसपर चाईबासा में 17, सरायकेला में एक यानी कुल 18 कांड दर्ज है। यह माओवादियों की सब जोनल कमांडर है। इसपर पांच लाख रुपये का इनाम है। इसके पास से एक वाकी-टाकी मिला है।
सागेन आंगरिया उर्फ दोकोल उर्फ याम लाल अंगारिया : यह पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सांगाजाटा का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में कुल 123 केस दर्ज हैं। यह माओवादियों का सब जोनल कमांडर है। इसपर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। यह 15 मई को आत्मसमर्पण कर चुका है।
दर्शन उर्फ बिंज हांसदा : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के हातनाबुरू का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में 14 केस दर्ज हैं। यह माओवादियों का सब जोनल कमांडर है। यह एक 7.62 एमएम एसएलआर राइफल के साथ आ रहा है।
सुलेमान हांसदा उर्फ सुनी हांसदा उर्फ चंबरा : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के हातनाबुरू का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में 13 केस दर्ज हैं। यह माओवादियों का सब जोनल कमांडर है और इसपर पांच लाख रुपये का इनाम भी है। यह इंसास के साथ आ रहा है।
बैजनाथ मुंडा : यह रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के हरबागढ़ का रहने वाला है। चाईबासा में इसपर चार केस दर्ज हैं। यह एरिया कमांडर है। यह एक एसएलआर के साथ आ रहा है।
बासुमती जेराई उर्फ बासु उर्फ सरस्वाती : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र के घारनादिरी की रहने वाली है। इसपर चाईबासा में 14 केस दर्ज हैं। यह एरिया कमांडर है और इसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। यह .303 राइफल के साथ आएगी।
रघु कायम उर्फ गुणा : यह चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गिंडुग का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में 19 कांड दर्ज हैं। यह एरिया कमांडर है। यह अपने साथ एक एसएलआर राइफल लेकर आएगा।
किशोर सिरका उर्फ दुर्गा सिरका : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के कादालसोकवा का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में 11 केस दर्ज हैं। यह एरिया कमांडर है। यह एक एसएलआर राइफल के साथ आएगा।
रामदयाल मुंडा : यह रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के हारबा का रहने वाला है। इसपर सरायकेला में तीन व चाईबासा में एक केस दर्ज है। यह एरिया कमांडर है। यह एक वाकी टाकी लेकर आएगा।<br/>- वंदना उर्फ शांति : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबुरू की रहने वाली है। चाईबासा में इसपर दो केस दर्ज है। यह कैडर है और इसके पास एक वाकी टाकी है।
सुनीता सरदार उर्फ बारी : यह सरायकेला-खरसांवा के रायजामा की रहने वाली है। इसपर चाईबासा में चार केस दर्ज हैं। यह कैडर है तथा इसके पास एक वाकी टाकी है।
डांगुर बोइपाई उर्फ मुकेश : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सासांगढीपा स्थित हाथीबुरू टोला का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में 13 केस दर्ज है। यह कैडर है और इसके पास एक .303 राइफल है।
बसंती देवगम : यह चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के सारजोमबुरू की रहने वाली है। इसपर चाईबासा में पांच केस दर्ज है। यह कैडर है और इसके पास एक वाकी टाकी है। <br/>- मुन्नीराम मुंडा : यह सरायकेला-खरसांवा के दलभंगा थाना क्षेत्र के रोलाहातु का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में तीन केस दर्ज हैं। यह कैडर है और इसके पास एक वाकी-टाकी है।
अनिशा कोड़ा उर्फ रानी : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के टोडांगसाई कुइरा की रहने वाली है। इसपर चाईबासा में आठ केस दर्ज है। यह कैडर है और इसके पास एक एसएलआर राइफल है।
सपना उर्फ सुरु कालुंडिया : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जामदा थाना क्षेत्र के कोताड़या की रहने वाली है। इसपर चाईबासा में छह केस दर्ज हैं। यह कैडर है और इसके पास एक वाकी टाकी है।
सुसारी उर्फ दसमा कालुडिया : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जामदा थाना क्षेत्र के कोताड़या की रहने वाली है। चाईबासा में इसपर दो केस है। यह कैडर है और इसके पास एक देसी पिस्टल है।
बिरसा कोड़ा उर्फ हरि सिंह : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोईपाई सासांग का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में 21 केस दर्ज है। यह कैडर है और इसके पास एक एसएलआर राइफल है।
नुअस : यह पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारांगपोंगा का रहने वाला है। इसपर चाईबासा में तीन केस दर्ज है। यह कैडर के है और इसके पास एक वाकी टाकी है।
बुमली तियू उर्फ दामू चरण तियू : यह सरायकेला-खरसांवा जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के सारजोमबुरू बोदोडीह की रहने वाली है। इसपर चाईबासा में छह केस दर्ज है। यह कैडर है और इसके पास एक इंसास राइफल है।
निति माई उर्फ निति हेंब्रम : यह चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के तुंबाहाका की रहने वाली है। इसपर चाईबासा में पांच केस दर्ज हैं। यह कैउर है और इसके पास एक एसएलआर राइफल है। <br/>- लादू तिरिया : यह चाईबास के टोंटो थाना क्षेत्र के सारजोमबुरू का रहने वाला है। इसपर चाईबसा में नौ केस दर्ज है। यह कैडर है और इसके पास एक एसएलआर राइफल है।
इन हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे माओवादी
कुल 16 हथियार, जिनमें एक 5.56 एमएम के इंसास एलएमजी, चार 5.56 एमएम इंसास राइफल, नौ 7.62 एसएलआर, एक .303 बोल्ट एक्शन राइफल, एक देसी पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा 27 मैगजीन, जिसमें चार इंसास एलएमजी के चार, इंसास के चार, एसएलआर के 18 व बोल्ट एक्शन राइफल के एक मैगजीन शामिल हैं।
कुल 2857 कारतूस भी है, जिसमें 2000 इंसास के, 755 एसएलआर के, 100 राइफल के व दो देसी पिस्टल के हैं। माओवादी आठ वाकी-टाकी भी पुलिस को सौंपेंगे।
यह भी पढ़ें- मरने से पहले माओवादी प्रशांत बोस का अंतिम पत्र, मिसिर बेसरा को सशस्त्र संघर्ष पर पुनर्विचार की सलाह