Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    INDIA Bloc Rally: रांची की रैली में छलका Sanjay Singh का दर्द, हेमंत सोरेन और केजरीवाल को लेकर PM मोदी को घेरा

    By Neeraj AmbasthEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 21 Apr 2024 04:32 PM (IST)

    Ranchi Nyay Ulgullan rally झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन का आज शक्ति प्रदर्शन है। इस दौरान विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगा है। इस उलगुलान न्य ...और पढ़ें

    INDIA Bloc Rally: रांची की रैली में छलका Sanjay Singh का दर्द (फोटो- एक्स हैंडल)
    INDIA Bloc Rally: रांची की रैली में छलका Sanjay Singh का दर्द (फोटो- एक्स हैंडल)

    HighLights

    1. पूरा देश झारखंड के साथ खड़ा है- संजय सिंह
    2. अरविंद केजरीवाल हेमंत सोरेन जेल में हैं- संजय सिंह

    राज्य ब्यूरो, रांची। Ranchi Nyay Ulgullan rally झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन का आज शक्ति प्रदर्शन है। इस दौरान विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगा है। इस उलगुलान न्याय रैली को आप नेता संजय सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश के आदिवासी भाजपाइयों की जमानत जब्त करने की काम करेंगे। नरेंद्र मोदी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डालकर तानाशाही दिखा रहे हैं। हेमंत सोरेन के साथ भी ऐसा ही किया।

    उन्होंने यह भी कहा कि भारत के संविधान को खत्म कर नागपुर का संविधान लागू करना चाहते हैं। नागपुर के संविधान से दलितों, पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

    आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता कह भी रहे हैं कि इस बार 400 दे दो, संविधान बदलना है। ये संविधान बदलेंगे तो वोट की ताकत खत्म कर देंगे। आरक्षण खत्म कर देंगे।

    पूरा देश झारखंड के साथ खड़ा है- संजय सिंह

    संजय सिंह ने यह भी कहा कि यहां दो वीरांगनाएं बैठी हैं। कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल। जब वे बाहर आ सकती हैं तो हमें भी बाहर आना चाहिए।

    आप नेता संजय सिंह ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव भाजपाइयों का सफाया करने के लिए लगातार मैदान में जुटे हैं। जो लोग यहां इकट्ठा हुए हैं, वे पीएम मोदी को हराने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि मैं 6 महीने तक जेल में था। अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, हेमंत सोरेन जेल में हैं। पूरा देश झारखंड के साथ खड़ा है, डरने की जरूरत नहीं है।

    ये भी पढ़ें- 

    Tejashwi Yadav: '...करारा जवाब मिलेगा', I.N.D.I.A की रांची रैली से पहले तेजस्वी की हुंकार; बताया BJP का भविष्य

    Ranchi Ulgulan Nyay Rally: रांची में आज 'इंडी' गठबंधन का महाजुटान, हेमंत और केजरीवाल की पत्नी रहेंगी मौजूद

    खबरें और भी