यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Transfer News: चंपई सरकार का एक और बड़ा एक्शन, 6 DEO का ट्रांसफर; पढ़ें किसे कहां मिली पोस्टिंग
Jharkhand Transfer News झारखंड में चंपई सरकार का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से 10 दिनों के अंदर राज्य श ...और पढ़ें

HighLights
- विनय कुमार बनाए गए रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी
- 6 DEO का स्थानांतरण-पदस्थापन 21 फरवरी को हुआ
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Transfer News स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 10 दिनों में ही राज्य शिक्षा सेवा के छह अधिकारियों के तबादले में बदलाव किया है। विभाग ने शनिवार को राज्य शिक्षा सेवा के नौ अधिकारियों का स्थानांतरण किया, उनमें छह का स्थानांतरण-पदस्थापन 21 फरवरी को ही हुआ था।
इनमें रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किए गए वसीम अहमद के अलावा दुर्गानंद झा, सुशील कुमार, विनय कुमार, अभय कुमार शील तथा नूर आलम खां सम्मिलित हैं।
कौन अधिकारी कहां गए
- दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पलामू, पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
- नीलम आइलिन टोप्पो, डीईओ लोहरदगा, जिला शिक्षा अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार
- सुशील कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका
- वसीम अहमद जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह
- विनय कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची
- अभय कुमार शील जिला शिक्षा अधीक्षक, खूंटी
- नूर आलम खां जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।
- कुमार हर्ष जिला शिक्षा अधीक्षक, साहिबगंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
- अजय कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा, जिला शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार
ये भी पढ़ें-