यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election: BJP के बाद अब Nitish की पार्टी ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने बदला पाला
Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल की राजनीति तेज हो गई है। ऐसे में एक दल छोड़कर दूसरे दल का दामन थामने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अ ...और पढ़ें

HighLights
- राज्यसभा सदस्य खीरू महतो पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे
- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी यह जानकारी
राज्य ब्यूरो, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी संतोष कुमार सोनी रविवार को अपने समर्थकों संग जदयू का दामन थामेंगे।
हरमू स्थित स्वागतम बैंक्वेट हाल में दिन के एक बजे से आयोजित मिलन समारोह में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा की पत्नी और कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था और भाजपा ज्वाइन की थीं। उन्हें बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। अब गीता कोड़ा को भाजपा ने सिंहभूम सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है।