Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने झारखंड की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, अर्जुन मुंडा समेत इन दिग्गजों को मिला टिकट

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 07:00 PM (IST)

    Lok Sabha Election आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से वाराणसी स ...और पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने झारखंड की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
    Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने झारखंड की 11 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

    HighLights

    1. झारखंड लोकसभा की 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की
    2. हजारीबाग से इस बार भाजपा से मनीष जायसवाल को टिकट मिला

    डिजिटल डेस्क, रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, भाजपा ने झारखंड के कई प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

    बता दें कि भाजपा 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में से 195 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया। उम्मीदवारों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष शामिल हैं।

    झारखंड लोकसभा की 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की

    हजारीबाग से इस बार भाजपा ने मनीष जायसवाल को टिकट दिया है। वहीं, गोड्डा से निशिकांत दूबे को टिकट दिया गया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।  

    इसके अलावा दुमका से सुनील मरांडी, कोडरमा से अन्नापूर्णा देवी, सिंहभूम से गीता कोड़ा, खूंटी से अर्जुन मुंडा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

    वहीं, रांची लोकसभा सीट से संजय सेठ को टिकट दिया गया है। साथ ही लोहरदगा से समीर उरांव को टिकट मिला है। पलामू से बीडी राम और राजमहल सीट से तालामरांडी को टिकट मिला है।

    ये भी पढ़ें- 

    Lok Sabha Election: हजारीबाग छोड़ चले BJP के जंयत सिन्हा, अब कौन होगा पार्टी का दावेदार; कहीं सहयोगी न मार ले जाए बाजी

    गौतम गंभीर के बाद जयंत सिन्हा का भी चुनाव ना लड़ने का एलान, BJP हाईकमान को चिट्ठी लिखकर बताया अपना इरादा