Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड के इस जिले में अदाणी ग्रुप करेगा 1000 करोड़ का निवेश, सैकड़ों लोगों को मिलेगी नौकरी

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 21 Feb 2024 09:24 PM (IST)

    अदाणी समूह की इकाई अंबुजा सीमेंट्स गोड्डा में चार मिलियन टन क्षमता का सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करेगा। इस योजना में 1000 करोड़ रुपये का निवेश हो ...और पढ़ें

    झारखंड के इस जिले में अदाणी ग्रुप करेगा 1000 करोड़ का निवेश, सैकड़ों लोगों को मिलेगी नौकरी
    झारखंड के इस जिले में अदाणी ग्रुप करेगा 1000 करोड़ का निवेश, सैकड़ों लोगों को मिलेगी नौकरी

    HighLights

    1. बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
    2. क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने को हम प्रतिबद्ध- CEO अजय कपूर

    राज्य ब्यूरो, रांची। अदाणी समूह की इकाई अंबुजा सीमेंट्स गोड्डा में चार मिलियन टन क्षमता का सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित करेगा। इस योजना में 1000 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढ़ांचे के विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह प्रोजेक्ट गोड्डा जिले के मोतिया गांव में स्थापित किया जाएगा।

    प्रोजेक्ट की योजना अदाणी पावर, झारखंड के निकट बनाई गई है। यह इकाई 2500 से अधिक लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगी। अंबुजा सीमेंट्स पहले से ही झारखंड में छह मिलियन टन प्रति वर्ष की संयुक्त क्षमता के साथ दो सीमेंट प्लांट संचालित करती है।

    सीईओ अजय कपूर ने क्या कुछ कहा

    सीमेंट बिजनेस के सीईओ अजय कपूर ने कहा कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने को हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा मानना है कि झारखंड में संसाधनों, बुनियादी ढांचे और कुशल जनशक्ति के मामले में अपार संभावनाएं हैं, जो इसे इस परियोजना के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।

    हम इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों में भी सहायता करेगा।

    खबरें और भी

    अंबुजा सीमेंट्स रोजगार के अवसर पैदा करने और जिन समुदायों में यह काम करता है, उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अंबुजा सीमेंट्स को इस पर गर्व है वह झारखंड की विकास गाथा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कंपनी अपने शेयरधारकों, ग्राहकों, कर्मचारियों और बड़े पैमाने पर समुदाय के लिए और बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।

    ये भी पढ़ें: 'झारखंड के कारण चमके दिल्ली-यूपी और गुजरात...', रांची में खूब गरजे CM चंपई सोरेन; BJP को दे दी खुली चुनौती

    ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel का धोखाधड़ी केस में दर्ज होगा बयान, रांची की अदालत ने इस दिन पेश होने का दिया आदेश