Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'झारखंड के कारण चमके दिल्ली-यूपी और गुजरात...', रांची में खूब गरजे CM चंपई सोरेन; BJP को दे दी खुली चुनौती

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 21 Feb 2024 08:42 PM (IST)

    राजधानी रांची में प्रदेश के लोगों को चंपई सोरेन ने बुधवार को बड़ी सौगात दी। ग्राम गाड़ी योजना की शुभारंभ के साथ अबुआ आवास के लाभुकों को स्वीकृत पत्र ब ...और पढ़ें

    'झारखंड के कारण चमके दिल्ली-यूपी और गुजरात...', रांची में खूब गरजे CM चंपई सोरेन; (फोटो- एक्स हैंडल)
    'झारखंड के कारण चमके दिल्ली-यूपी और गुजरात...', रांची में खूब गरजे CM चंपई सोरेन; (फोटो- एक्स हैंडल)

    HighLights

    1. चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का किया शुभारंभ
    2. केंद्र ने आदिवासियों-मूलवासियों को धोखा दिया- चंपई सोरेन
    3. अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र भी किया वितरित

    राज्य ब्यूरो, रांची। चंपई सोरेन ने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। मोरहाबादी मैदान में ग्राम गाड़ी योजना के शुभारंभ और अबुआ आवासों के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि झारखंड के खनिज की बदौलत ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में रौनक है।

    उन्होंने कहा कि हमारा झारखंड पिछड़ा हुआ है। पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि 2022 तक सबको पक्का मकान दिया जाएगा। 2024 आ गया, लेकिन लोगों को पक्का मकान नहीं मिला।

    सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश के आदिवासियों और मूलवासियों के साथ बड़ा धोखा हुआ। जब गरीब को घर बनाने नहीं दिया तब हेमंत बाबू ने कहा कि हरेक गरीब को तीन कमरों का पक्का मकान देंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों-मूलवासियों के धार्मिक स्थलों का सरकार सौंदर्यीकरण कराएगी। उन स्थलों को सुरक्षा भी प्रदान किया जाएगा। इनकी आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। हेमंत सोरेन ने जो दो वर्षों में किया, वैसा भाजपा 25 वर्ष में भी नहीं कर सकती। ये लोग सरकार के काम पर सवाल उठाते हैं। हम 20 लाख लोगों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली दे रहे हैं।

    कोरोना के दौरान हेमंत बाबू ने किसी को तकलीफ नहीं होने दी। जब डबल इंजन की सरकार थी तो राज्य के किसी अस्पताल में एक वेंटिलेटर तक नहीं था।

    अबुआ आवास को बबुआ आवास कहने वाले शर्म करें- मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग अबुआ आवास को बबुआ आवास कहते हैं। उन्हें शर्म करना चाहिए। भाजपा के लोग सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहें। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने राज्य के क्या किया। इन लोगों ने सीएनटी एक्ट में छेड़छाड़ किया तो जनता ने इन्हें गद्दी से नीचे उतार दिया।

    अब वे लोकतांत्रिक तरीके से बनी हुई सरकार को कमजोर करने की कोशिश में हैं। ऐसा करने के लिए ये जांच एजेंसियों का सहारा ले रहे हैं। इन्होंने झारखंड की क्या हालत कर दी थी, यह भी किसी से छिपा नहीं है। चुनी गई हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने के लिए जांच एजेंसी का सहारा लिया जा रहा है। हेमंत बाबू का नाम तो किसी खाता-बही में नहीं है। केंद्रीय एजेंसी राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है।

    खबरें और भी

    डबल इंजन की सरकार ने राशन कार्ड रद्द किया- मुख्यमंत्री 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड रद्द किए। हमने 20 लाख लोगों को राशन कार्ड दिया। भाजपा की सरकार ने झारखंड में 5 हजार से अधिक प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए। स्कूलों को बंद कर वे यहां के निवासियों को अशिक्षित रखने की नीति कर रहे थे। यह झारखंड के विरुद्ध साजिश है।

    हेमंत सोरेन की सरकार ने शिक्षा के लिए अनेकों योजनाएं लाकर गरीबों के लिए शिक्षा सुगम कर दिया। हम संविधान का पालन कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्ट्रेस Ameesha Patel का धोखाधड़ी केस में दर्ज होगा बयान, रांची की अदालत ने इस दिन पेश होने का दिया आदेश

    ये भी पढ़ें: Jharkhand Transfer News: चंपई सरकार का एक और बड़ा फैसला, 27 प्रशासनिक अफसरों को किया इधर से उधर