विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की होगी तैनाती; 12 हजार अतिरिक्त जवान करेंगे सुरक्षा

By Dilip KumarEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 18 Oct 2023 07:02 PM (IST)

झारखंड मे दुर्गापूजा में भीड़ की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पूजा-पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को ...और पढ़ें

झारखंड में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की होगी तैनाती
झारखंड में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की होगी तैनाती

HighLights

  1. झारखंड पुलिस की विशेष शाखा सतर्क
  2. सभी जिलों में विशेष शाखा ने भी कर रखी है विशेष तैयारी

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान राज्य में शांति-व्यवस्था व विधि-व्यवस्था को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सभी जिलों में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि पूजा के उत्साह में असामाजिक तत्व किसी तरह का खलल न डाल सकें।

इसे लेकर झारखंड पुलिस की विशेष शाखा भी सतर्क है। राज्य में 12 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। पूजा-पंडालों के आस-पास पुलिस के गुप्तचर तैनात रहेंगे। राज्य में संवेदनशील क्षेत्र में सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की दो कंपनियों को तैनात किया गया है।

हर संदिग्धों पर नजर रखेंगे पुलिस के जवान

इसके अलावा राज्य में रैपिड एक्शन पुलिस (रैप), केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल (सीआरपीएफ), लाठी बल, गृह रक्षक, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बम निरोधक दस्ता, अश्रु गैस दस्ता व अग्निशमन दस्ता की तैनाती की जा रही है।

राज्य की खुफिया एजेंसी विशेष शाखा के जवान व अधिकारी भी सादे लिबास में सभी जिलों में तैनात किए गए हैं, जो हर संदिग्धों पर नजर रखेंगे और कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखेगी, उस पर तुरंत कार्रवाई के लिए पहल करेंगे।

ड्यूटी में कितनी हुई प्रतिनियुक्ति

लाठी बल : 5030

रैपिड एक्शन पुलिस : पांच कंपनी

अश्रु गैस दस्ता : चार

बीडीडीएस : तीन

गृह रक्षक : 4975

रैपिड एक्शन फोर्स : दो कंपनी

केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल : एक कंपनी

सशस्त्र सीमा बल : पांच कंपनी

विभिन्न क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षकों के नियंत्रणाधीन : 580 जवान

यह भी पढ़ें: Ranchi: इस योजना के लागू होते ही गांव की सड़कों पर सरपट दौड़ेंगी चमचमाती बसें, इन्हें मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ

यह भी पढ़ें: Garhwa: नवरात्र में सड़क किनारे मांस, मछली, शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग, BJYM ने SP को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ranchi: 15 नवंबर तक सुधार लें 108 एंबुलेंस सेवा नहीं तो..., स्वास्थ्य विभाग से नाराज CM हेमंत का सख्त निर्देश

यह भी पढ़ें: Ranchi News: रांची सदर अस्पताल की महिला मरीज ने छठे तल्ले से कूदकर की आत्महत्या, बीमारी के कारण तनाव से थी ग्रसित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।