विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

12 और 13 नवंबर को आद्रा से हटिया के बीच नहीं चलेगी ट्रेन, हटिया-खड़गपुर और टाटानगर-हटिया प्रभावित; आद्रा मंडल में विकास कार्य

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों के चलते रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। 12 ...और पढ़ें

छठ पर यात्रा करने वाले यात्री रहें सतर्क, घर से निकलने से पहले जांच लें ट्रेनों की स्थिति।

छठ पर यात्रा करने वाले यात्री रहें सतर्क, घर से निकलने से पहले जांच लें ट्रेनों की स्थिति।

HighLights

  1. आद्रा मंडल में विकास कार्यों से ट्रेनें होंगी प्रभावित।

  2. हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 12-13 नवंबर को आंशिक रद्द रहेगी।

  3. टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का 12 नवंबर को मार्ग बदलेगा।

जागरण नेटवर्क, रांची। छठ महापर्व के दौरान रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्यों को लेकर प्रस्तावित रोलिंग ब्लॉक के कारण रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा, जबकि कुछ के मार्ग और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 12 और 13 नवंबर को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस रवाना होगी। इन दोनों तिथियों में आद्रा से हटिया के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

वहीं, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 12 नवंबर को अपने निर्धारित चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी मार्ग के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 10, 11, 14 और 15 नवंबर को हटिया स्टेशन से निर्धारित समय की तुलना में एक घंटा 30 मिनट विलंब से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान अनावश्यक परेशानी से बच सकें।

(नोट- यह खबर रेलवे की ओर से जारी प्रेस रिलीज पर आधारित है।)

यह भी पढ़ें- 11 नवंबर से कोडरमा होकर चलेगी धनबाद- रक्सौल स्पेशल ट्रेन, छठ महापर्व पर यात्रियों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।