विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशियन हॉकी चैंपियनशिप के बाद ओलंपिक क्वॉलीफायर भी रांची में होगा आयोजित, मुख्यमंत्री ने बताया सम्मान की बात

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sat, 21 Oct 2023 09:33 PM (GMT+05:30)

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के बाद अब पेरिस ओलंपिक के लिए महिला हॉकी के क्वॉलीफायर मैचों का आयोजन भी रांची ...और पढ़ें

एशियन हॉकी चैंपियनशिप के बाद ओलिंपिक क्वॉलीफायर का भी आयोजन रांची में होगा।
एशियन हॉकी चैंपियनशिप के बाद ओलिंपिक क्वॉलीफायर का भी आयोजन रांची में होगा।

HighLights

  1. रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में होगा क्वॉलीफायर मैचों का आयोजन।
  2. 13 से 19 जनवरी तक खेलेंगी विश्व की शीर्ष आठ महिला हॉकी की टीमें।
  3. टॉप थ्री में पहुंचने वाली तीन टीमें पेरिस ओलिंपिक के लिए करेंगी क्वॉलीफाई।

जागरण संवाददाता, रांची। एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के बाद अब पेरिस ओलंपिक के लिए महिला हॉकी के क्वॉलीफायर मैचों का आयोजन भी रांची में होगा।

महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक के क्वॉलिफायर मैचों का आयोजन 13 से 19 जनवरी 2024 तक रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा।

इस आयोजन में भारत के अलावा, दुनिया भर से सात राष्ट्रीय टीमें महिला हॉकी की टीमें ओलंपिक क्वॉलिफायर के लिए रांची में दम दिखाएंगी। इनमें शीर्ष तीन स्थान पर आने वाली टीमें अगले साल आयोजि होनो वाले ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर लेंगी।

पहले चीन में आयोजित होना था क्वॉलीफायर

पहले ओलंपिक क्वॉलिफायर का आयोजन चीन के चांगझौ में होना था, लेकिन चीनी महिला हॉकी टीम द्वारा 19वें एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतकर पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए सीधी योग्यता अर्जित कर लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने मेजबानी हॉकी इंडिया को सौंप दी है।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का हो रहा आयोजन

हॉकी इंडिया ने इसका आयोजन रांची में कराने का निर्णय लिया। रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया की टीमें भाग ले रही हैं। इसके लिए एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम रविवार को रांची पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया सम्मान की बात

पेरिस ओलंपिक क्वॉलिफायर (महिला) के आयोजन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में वैश्विक हॉकी बिरादरी का स्वागत करना सम्मान की बात है। हम आने वाले समय में कुछ सर्वश्रेष्ठ एशियाई हॉकी टीमों की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप के बाद ओलंपिक क्वॉलिफायर की मेजबानी रांची को मिलना गर्व की बात है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है अब बेहतर मेजबान बनेंगे और भविष्य में इस तरह के टूर्नामेंट आयोजित करेंगे।

हॉकी इंडिया ने किया स्वागत

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि हम हॉकी इंडिया में खुश हैं कि एफआईएच ने महिला ओलंपिक क्वॉलिफायर की मेजबानी के भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया है। यह हमारे खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा आयोजन है।

तिर्की ने कहा कि हम रोमांचित हैं कि यह भारतीय प्रशंसकों के समर्थन के कारण हमारे घरेलू मैदान पर होगा। हमारे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पेरिस 2024 ओलंपिक में अपना स्थान सुरक्षित करने के दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देगा।

FIH और झारखंड सरकार का आभार: हॉकी इंडिया महासचिव 

वहीं, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि एफआईएच द्वारा रांची में क्वॉलिफायर की मेजबानी के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करना अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय हॉकी के बढ़ते प्रभाव को उजागर करता है। हमें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए हम एफआईएच और झारखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्सुक है टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि रांची में ओलंपिक क्वॉलिफायर की मेजबानी करना बड़ी बात है। यह हमें जगह पक्की करने के लिए पहले से कहीं अधिक प्रेरित करेगी। टीम रांची में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: बाथरूम में खून से लथपथ मिला झारखंड हाईकोर्ट के जज का बॉडीगार्ड, सिर के आरपार हुई AK-47 से चली गोली

Jharkhand: हजारीबाग में ईसाई बने 15 आदिवासियों ने सनातन धर्म में की वापसी, धर्मांतरण की वजह जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।