यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: तेजस्वी यादव ने झारखंड में NDA के साथ कर दिया 'खेल', चुनाव के बाद आजसू को लगा बड़ा झटका
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झारखंड प्रदेश कार्यालय में सोमवार को बड़ी संख्या में युवकों ने आजसू छोड़कर राजद की सदस्यता ग्रहण की। युवा राजद अध्यक्ष रंज ...और पढ़ें

HighLights
- राजद के झारखंड प्रदेश कार्यालय में युवा राजद अध्यक्ष ने ग्रहण कराई सदस्यता
- आजसू छोड़ भारी संख्या में युवकों ने ग्रहण की राजद की सदस्यता
राज्य ब्यूरो, रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झारखंड प्रदेश कार्यालय में सोमवार को आजसू छोड़ भारी संख्या में युवकों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई और उनका स्वागत किया।
मौके पर युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारधारा व संघर्षों से प्रेरित होकर, तेजस्वी यादव के कार्यों को देखते हुए लोगों का रूझान राजद के प्रति बढ़ा है।
ये लोग रहे शामिल
- सदस्यता ग्रहण करने वालों में आजसू के आशुतोष कुमार सिन्हा, आनंद यादव, जय यादव, बबलू मंडल, दीपक मंडल, शिवम यादव, अनिराज आनंद, नीरज यादव, अंकित ठाकुर, मनीष कुमार आदि शामिल थे।
- मौके पर राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
राजद कार्यकर्ताओं ने मांडू में गृहमंत्री अमित शाह का किया पुतला दहन
उधर, मांडू (रामगढ़) प्रखंड मुख्यालय के निकट सोमवार को राजद के दर्जनों कार्यकर्ता व नेता की उपस्थिति में गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
मौके पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोकसभा में गृह मंत्री के द्वारा देश रत्न संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर लोकसभा में दिया गया भाषण काफी निंदनीय है। गृह मंत्री के उस बयान का राष्ट्रीय जनता दल कड़े शब्दों में निंदा करता है।
पुतला दहन कार्यक्रम में राजद के वरिष्ठ नेता शहीद सिद्दकी, जिला अध्यक्ष मोहम्मद गुलजार अंसारी, नीरज प्रसाद यादव, अयूब अली, मो अरमान, विजय उरांव, परवेज आलम, गौसुल आलम, अली जान, मुस्तकीम, चंद्रशेखर महतो, मोहम्मद अख्तर हुसैन, समरूल कुरैशी, आजाद अंसारी, धनेश्वर, अमित कुमार, हांसदा नरेश हेमरोम वकार अहमद जमीर अंसारी आदि शामिल थे।
खबरें और भी
भाजपा और आरएसएस बहुजनों के अधिकार और सम्मान के बीच दीवार बना रहे : उरांव
झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.रामेश्वर उरांव ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर अमर्यादित टिपप्णी करने के आरोप में तत्काल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है।
सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। वे लोग बाबा साहेब को उपयुक्त नहीं मानते हैं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। जिस प्रकार संसद में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया यह सही नहीं है। अब कितनी भी सफाई दे दें उसका कोई फायदा नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि अंबेडकर के प्रति उनके दिल में जो भावना थी वह निकल गई है। भाजपा और आरएसएस बहुजनों के अधिकार और सम्मान के बीच दीवार बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दल अदाणी प्रकरण और मणिपुर मामले पर संसद में बहस की मांग कर रहे थे, लेकिन उसे नकार दिया गया। केंद्र सरकार को इस पर डिबेट करना चाहिए था। भाजपा की केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रही है।
गड़बड़िया होती थी, लेकिन उसे ठीक कर लिया जाता था। अब ऐसा नहीं हो रहा है। मणिपुर जैसी घटनाएं हो रही है और केंद्र सरकार मौन है। इस पर जवाब देना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
झारखंड के लिए BJP की अलग प्लानिंग! अब किसकी कुर्सी खतरे में? सामने आई अंदर की रिपोर्ट