यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ranchi News: आप कहां चले गए... हम परिवार कैसे संभालेंगे, दहाड़ मारकर रोने लगीं अनिल टाइगर की पत्नी
झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह कह रही हैं क ...और पढ़ें

HighLights
- घटना की जानकारी होते ही रिम्स पहुंची अनिल टाइगर की पत्नी
- अस्पताल में सबको संभाल रहा था मृतक अनिल टाइगर का बेटा
जागरण संवाददाता, रांची। आप कहां चले गए। हम कैसे परिवार को संभालेंगे। किसके भरोसे रहेंगे। विलाप के साथ ये स्वर भाजपा नेता अनिल टाइगर की पत्नी के हैं।
बुधवार की शाम रिम्स ट्रांमा सेंटर परिसर में शव के आसपास भीड़ थी। जब पत्नी पहुंची तो शव को गोद में लेकर करुण चीख के साथ विलखने लगी। मौत की सूचना स्वजनों को मिलते ही पत्नी ट्रामा सेंटर पहुंची।
पत्नी को यह भरोसा ही नहीं हो पा रहा था कि पति की मौत हो गई है। वह सबसे यही पूछ रही थी की यह कैसे हुआ? पत्नी का कहना है कि सुबह सबके साथ खाना खाकर घर से निकले थे।
दोपहर तक सबकुछ ठीक था
पत्नी ने कहा कि वह बोले थे कि कांके में रामनवमी की तैयारी करने जा रहे हैं। दोपहर तक सबकुछ ठीक था। इसी के कुछ देर बाद ही मौत की खबर आई, भरोसा नहीं हुआ।
पत्नी लता महतो जब रिम्स में पहुंची तो देखा कि पति का शव पड़ा है। बेटे को गला लगाकर बोलने लगी की अब क्या होगा। रिम्स में घर के सभी सदस्य पहुंचे थे। सबसे खास यह है कि बेटा सूरज पूरी तरह से संयमित नजर आ रहा था। वह सबको संभालने में लगा था।
(10).jpg)
घटना की सूचना पाकर रिम्स पहुंचे केके गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संजीव विजयवर्गीय (क्रमश: बायें से दायें तीनों) व अन्य लोग l जागरण
लोग बता रहे थे कि सूरज से जब उसकी चचेरी बहन ने कहा कि फोन करके पापा से पूछो कि वे खाना खाए या नहीं। जब सूरज ने दोपहर में फोन किया तो घटना की जानकारी हुई। भाई के भी आंसू थम नहीं रहे थे। स्वजन परेशान रहे।
खबरें और भी
ऐसे हुई थी हत्या
झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने के बाद बदमाश फरार हो गए। हालांकि, एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दहशत पैदा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने कांके चौक पर भारतीय जनता पार्टी के रांची ग्रामीण जिला के महामंत्री, रामनवमी समिति, कांके के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो टाइगर को सिर में गोली मारी।
गोली चलते ही मच गई अफरातफरी
यह घटना बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे हुई। बाइक सवार अपराधी ने ठाकुर होटल में बैठे अनिल टाइगर को सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने के बाद कांके पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल टाइगर को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें-
रांची में दिनदहाड़े भाजपा नेता का मर्डर, टाइगर अनिल महतो को सिर में मारी गोली; कल रांची बंद का एलान