Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उलगुलान के बाद अब झारखंड में चुनावी बिगुल फूकेंगे पीएम मोदी, अमित शाह भी देंगे साथ; इस दिन से शुरू होगा कार्यक्रम

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 09:17 AM (IST)

    रविवार को रांची में हुई आईएनडीआई की रैली में विपक्ष के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अब भाजपा भी रांची में पीएम की रैली कराने की तैयारी मे ...और पढ़ें

    पीएम की रांची में रैली कराने की तैयारी कर रही भाजपा
    पीएम की रांची में रैली कराने की तैयारी कर रही भाजपा

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह भी राज्‍य में कर सकते हैं बड़ी रैलियां
    2. पीएम की रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा।
    3. उलगुलान की जवाबी कार्यक्रम की प्रतीक्षा में भाजपा कार्यकर्ता।

    राज्य ब्यूरो, रांची। Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत झारखंड में रांची (Ranchi) से कर सकते हैं। रविवार को झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की उलगुलान रैली के बाद प्रदेश भाजपा (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली की संभावनाओं पर काम प्रारंभ कर दिया है।

    गृह मंत्री अमित शाह भी कर सकते हैं राज्‍य में रैलियां 

    प्रधानमंत्री की संभावित रैली में झामुमो (JMM) सरकार के भ्रष्टाचार और सनातन के विरोध जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। उलगुलान रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पंजाब के सीएम भगवंत मान जैसे नेताओं के आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भी जवाबी कार्यक्रम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की भी राज्य में बड़ी रैलियों की योजना बनाई जा रही है।

    रांची में खूंटी और लोहरदगा के लिए भी होगा कार्यक्रम

    भाजपा ने तीन लोकसभा सीट का एक क्लस्टर बनाया है। प्रधानमंत्री या किसी दूसरे बड़े नेता के कार्यक्रम में रांची, खूंटी और लोहरदगा क्षेत्र से भी लोगों को लाया जाएगा।

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए अभी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन, मई के पहले सप्ताह में कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

    आईएनडीआई की रैली में भाजपा पर हमला

    ईडी के हाथों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren)  की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को रांची में हुई आईएनडीआई की रैली में विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

    खबरें और भी

    लालू और शिबू सोरेन को किसने भेजा था जेल? 

    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव को भी जेल भेजा गया। आईएनडीआई के नेताओं के वार पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. गुरुचरण पासवान ने पलटवार किया है।

    उन्होंने सवाल किया कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) और शिबू सोरेन (Shibu Soren) को किसने जेल भेजा था? साथ ही जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने। अब राजद और झामुमो जेल में डालने वाले से गलबहियां कर रही हैं।

    उलगुलान रैली में पांच साल का रिपोर्ट कार्ड दें झामुमो: पासवान

    हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल का घोटाला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर यह दोनों जेल में हैं। इसका विरोध कर संविधान की दुहाई देने वाली पार्टियां न्यायपालिका का अपमान कर रही है।

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. पासवान ने रविवार को हरमू रोड स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में हिम्मत थी तो उलगुलान रैली में पिछले 5 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड देता। पिछले 5 साल में उनके द्वारा किए गए दावे और वादे सब खोखले रहे।

    झामुमो ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। हर साल एक जेपीएससी कराने की बात कही थी। सरकार के मंत्री का कहना है कि अब तक झारखंड में महज जेपीएससी से 400 नियुक्तियां हुई हैं।

    पासवान ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला सामाजिक न्याय और संविधान की बात करते हैं। कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद ही वहां आदिवासी, दलित और महिलाओं को सम्मान और हक मिला है। आरक्षण लागू हुआ है। उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए।

    परिवार से बाहर नहीं निकली झामुमो: पासवान

    बिहार के तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं। आम जनता इस बात को नहीं भूली है कि लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि उनकी लाश पर झारखंड बनेगा।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के बारे में डा. पासवान ने कहा कि स्थापना के बाद से अब तक यह पार्टी परिवार से बाहर नहीं निकली है। आम आदमी पार्टी का भी यही स्थिति है। अरविंद केजरीवाल ही शुरू से अब तक उसके मुख्य संयोजक बने हुए हैं।

    ये भी पढ़ें:

    Sunita Kejriwal : अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा! दिल्ली CM की पत्नी ने जांच एजेंसी पर लगाए कई आरोप

    Ulgulan Nyay Rally में RJD और Congress कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट; फेंकी गई कुर्सियां... एक का फटा सिर