यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunita Kejriwal : अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा! दिल्ली CM की पत्नी ने जांच एजेंसी पर लगाए कई आरोप
Sunita Kejriwal अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रविवार को उलगुलान महारैली में शामिल होने रांची पहुंची। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद भीड़ को ...और पढ़ें

HighLights
- अरविंद केजरीवाल ने रैली के लिए भेजा संदेश- सुनीता
- बेगुनाहों को दोष साबित हुए बिना जेल में डाला- सुनीता
राज्य ब्यूरो, रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उलगुलान महारैली में कहा कि उनके निर्दोष पति को जेल में डाल दिया गया है। जेल में खाने पर कैमरा लगा रखा है। पति अरविंद केजरीवाल शूगर के मरीज हैं, जेल में इंसुलिन नहीं दे रहे हैं। ये दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारना चाहते हैं। हम तानाशाही को मिटा देंगे, लड़ेंगे व जीतेंगे।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, उनका क्या कसूर था। बेगुनाहों को दोष साबित हुए बिना जेल में डाला जा रहा है। छल-कपट से जेल में डाला जा रहा है। पति अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूल, अस्पताल, मुहल्ला क्लिनिक बनवाई। उनमें देशभक्ति कूट-कूटकर भरी है।
अरविंद केजरीवाल ने रैली के लिए भेजा संदेश- सुनीता
उन्होंने कहा कि उन्हें आइआरएस की नौकरी मिली, लेकिन उन्हें तो समाज सेवा करना था, ऐसे व्यक्ति को जेल में डाल दिया गया। जनता के हक के लिए दो बार 13-13 दिन का अनशन किया। वे उसूलों के पक्के हैं। उन्हें सत्ता का मोह नहीं, देश की सेवा करनी है। अरविंद केजरीवाल बहादुर हैं, जेल में भी उन्हें भारत माता की चिंता है।
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने जेल से उलगुलान रैली के लिए एक संदेश भेजा है कि अगर आइएनडीआइ गठबंधन को मौका देते हैं तो इस देश को वे और महान बनाएंगे। पूरे देश में 24 घंटे बिजली, हर गरीब को फ्री बिजली दिलाएंगे।
खबरें और भी
हर गांव, मुहल्ले में सरकारी स्कूल बनेंगे। मुहल्ला क्लिनिक बनेगा, जिलों में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। स्वीमानाथन आयोग की तरह किसानों को राहत मिलेगा। इसके लिए पैसे कहां से आएंगे, उसकी भी योजना है।
ये भी पढ़ें-
Tejashwi Yadav: 'किसी माई के लाल में दम नहीं...', रांची उलगुलान रैली के मंच से तेजस्वी की ललकार