यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress Candidates List : कांग्रेस ने झारखंड में दो सीटों पर उतारे प्रत्याशी, गोड्डा से इनका कटा टिकट
Congress Candidates List लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। नई सूची में झारखंड से दो प्रत्याशियों के नामों का ए ...और पढ़ें

HighLights
- रांची से सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्वीनि सहाय को टिकट
- गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह का कटा टिकट, प्रदीप यादव को मिला
राज्य ब्यूरो, रांची। Congress Candidates List झारखंड में लोकसभा चुनाव का लेकर कांग्रेस ने एक सीट पर महिला प्रत्याशी को बदलने का निर्णय लिया तो दूसरी सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की पुत्री को टिकट देने की घोषणा कर दी है।
रांची संसदीय क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट की घोषणा रविवार को उलगुलान रैली के कुछ ही देर बाद की गई।
रैली में ही मंच पर पहुंच कर यशस्विनी ने खरगे का आशीर्वाद लिया और इसके साथ ही इस बात का अनुमान लगाया जाने लगा कि यशस्विनी को टिकट मिल सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व टीवी कलाकार रेखा सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय ने मुंबई से बैचलर आफ ला की डिग्री हासिल की है।

यशस्विनी सहाय।
दीपिका पांडेय सिंह का हो रहा था विरोध
इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट, टुरिन, इटली से कानून में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। वह राष्ट्रीय स्तर की गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं।
दूसरी ओर, एक नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस ने गोड्डा से अपने प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह को बदलकर विधायक प्रदीप यादव को टिकट देने की घोषणा की है।
दीपिका को टिकट दिए जाने का विरोध बड़े पैमाने पर कांग्रेस संगठन से जुड़े नेता और प्रदीप यादव के समर्थक कर रहे थे। इस विरोध को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। दीपिका का विरोध पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के समर्थक भी कर रहे थे।