विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड कांग्रेस में मचा घमासान! अब इस सीट पर भी प्रत्याशी बदलने की मांग; आलाकमान को लास्ट वॉर्निंग

Published: Sat, 20 Apr 2024 05:40 PM (IST)

Jharkhand Politics लोकसभा चुनाव के बीच झारखंड कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। गोड्डा सीट पर घोषित किए गए ...और पढ़ें

झारखंड कांग्रेस में मचा घमासान! अब इस सीट पर भी प्रत्याशी बदलने की मांग (फाइल फोटो)
झारखंड कांग्रेस में मचा घमासान! अब इस सीट पर भी प्रत्याशी बदलने की मांग (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पंचायत और बूथ स्तर तक के प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की बैठक
  2. दीपिका पांडेय सिंह के विरुद्ध बैठक कर प्रत्याशी बदलने की मांग की

राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नया नारा 'हिस्सेदारी के अनुरूप साझेदारी' का है। वे इन दिनों हर क्षेत्र में पिछड़े और वंचित वर्गों की पैरोकारी करते भी नजर आते हैं, लेकिन झारखंड में टिकट वितरण में कांग्रेस धरातल पर ही इसका अनुपालन नहीं कर पाई।

इसका परिणाम यह हुआ कि प्रत्याशियों का जमकर विरोध कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कर रहे हैं। यह सिलसिला थम नहीं रहा है। गोड्डा संसदीय क्षेत्र में स्थिति ज्यादा विकट है। कांग्रेस ने महगामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह को प्रत्याशी घोषित किया तो कार्यकर्ताओं ने विरोध का झंडा बुलंद कर दिया।

अब तर्क दिया जा रहा है कि जिस संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक आबादी पिछड़ों की है, वहां उन्हें क्यों दरकिनार किया जा रहा है। पहले दिन से आरंभ हुआ विरोध लगातार तूल पकड़ रहा है। मांग उठ रही है कि पिछड़ों में सर्वाधिक 14 प्रतिशत आबादी वाले यादव या 18 प्रतिशत जनसंख्या वाले अल्पसंख्यक समुदाय को टिकट दिया जाना चाहिए।

दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

गोड्डा एवं पोड़ैयाहाट विधानसभा में प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत और बूथ स्तर तक के प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने घोषित प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के विरुद्ध बैठक कर प्रत्याशी बदलने की मांग उठाई है।

इनका कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नारा है कि जिसकी जितनी साझेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, जबकि झारखंड में इसके विपरीत हो रहा है। गोड्डा लोकसभा में टिकट देने में जरूर आलाकमान से कोई गलती हुई है।

इस पर पुनर्विचार करते हुए प्रत्याशी को बदला जाए। कांग्रेसी भाजपा से मिलीभगत तक का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पिछड़ा या अल्पसंख्यक समाज से नया प्रत्याशी नहीं दिया गया तो वे कांग्रेस छोड़ देंगे।

ये भी पढ़ें- 

Electricity Cut: गर्मी में सितम! झारखंड के इस शहर में कल दिनभर बिजली रहेगी गुल, लोगों से की गई ये अपील

MS Dhoni के शहर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजली भी साथ रहीं मौजूद; पढ़ें क्या है उनका प्रोग्राम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।