विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाबूलाल धृतराष्ट्र हो गए...', BJP नेता का CM चंपई के लिए उमड़ा प्यार; तो JMM ने ऐसे किया पलटवार

Published: Sat, 20 Apr 2024 11:33 AM (IST)

I.N.D.I.A Ranchi Rally रांची में 21 अप्रैल को इंडी गठबंधन के नेताओं का महाजुटान है। उलगुलान रैली को लेकर झारखंड ...और पढ़ें

'बाबूलाल धृतराष्ट्र हो गए...', BJP नेता का CM चंपई के लिए उमड़ा प्यार; तो JMM ने किया पलटवार (फाइल फोटो)
'बाबूलाल धृतराष्ट्र हो गए...', BJP नेता का CM चंपई के लिए उमड़ा प्यार; तो JMM ने किया पलटवार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रैली के पोस्टर में CM चंपई की तस्वीर नहीं- बाबूलाल मरांडी
  2. बाबूलाल मरांडी दृष्टिहीन हो गए या धृतराष्ट्र- सुप्रियो भट्टाचार्य

राज्य ब्यूरो, रांची। I.N.D.I.A Ranchi Rally 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली को लेकर भाजपा एवं झामुमो में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने महारैली को लेकर राजधानी में लगाए पोस्टर के बहाने झामुमो और गठबंधन पर वार किया है।

उन्होंने कहा कि इसे सही मायने मे उलगुलान रैली नहीं, बल्कि आदिवासी अपमान महारैली कहा जाना चाहिए। आइएनडीआइए की इस रैली के लिए पोस्टर जारी किया गया है, उसमें झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की तस्वीर नहीं है। यह हास्यास्पद है और आदिवासियों के लिए अपमान की बात है।

पोस्टर में हेमंत सोरेन की तस्वीर पर क्या बोले बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने पोस्टर में हेमंत सोरेन की तस्वीर पर कहा कि करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपी व्यक्ति को रैली के बहाने महिमामंडित किया जा रहा है। जेएमएम का मतलब सिर्फ हेमंत सोरेन परिवार तक ही सीमित रह गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता सब देख रही है। चुनाव में इसका जवाब मिलेगा। स्पष्ट है, इंडी गठबंधन की रैली में जमीन से जुड़े नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। इस आयोजन में सिर्फ परिवारवादियों को ही जगह दी जा रही है।

बाबूलाल के आरोप पर झामुमो का पलटवार

उधर, बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पलटवार किया। कहा कि बाबूलाल या तो दृष्टिहीन हो गए हैं या फिर धृतराष्ट्र। वे उन्हें सभी पोस्टर का फोटो भिजवा देंगे, जो जारी किए गए हैं या रांची में लगाए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देश में सबसे बड़े भ्रष्टाचारियों और भ्रष्टाचार के संरक्षक पीएम मोदी बन गए हैं। मरांडी के मुंह से भ्रष्ट और भ्रष्टाचार की बातें शोभा नहीं देती हैं। पहले भी उनके कारनामों को उजागर किया गया है। समय आने पर उनके अन्य कारनामों को भी उजागर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Elections: झारखंड में इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, विधायकों के साथ सांसदों का भी होगा इम्तिहान

Jharkhand News: चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी; लगाए गंभीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।