यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: 'किसी माई के लाल में दम नहीं...', रांची उलगुलान रैली के मंच से तेजस्वी की ललकार
Ranchi Ulgulan Maharally झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। उलगुलान रैली में जुटे विपक्ष के बड़े नेताओं ने र ...और पढ़ें

HighLights
- भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था- तेजस्वी यादव
- भाजपा ने ED, IT और CBI का दुरुपयोग किया- तेजस्वी
राज्य ब्यूरो, रांची। Tejashwi Yadav in Ranchi Rally रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलाल महारैली के मंच से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को खूब ललकारा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि किसी माई के लाल में दम नहीं है कि बाबा साहब के संविधान को खत्म कर दे। अगर संविधान को खत्म करने की सोचेंगे तो जनता उनको खत्म कर देगी।
तेजस्वी यादव ने भाजपा को बड़का झूठा पार्टी बताया और कहा कि इस बार झारखंड ने मूड बनाया है कि भाजपा को भगाओ, देश का लोकतंत्र बचाओ। सभी मिलकर केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेकेंगे। झारखंड व दिल्ली में अच्छी सरकार चल रही थी, भाजपा ने अपने तीन सिपाही ईडी, आइटी व सीबीआइ का दुरुपयोग किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ था- तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने यह भी कहा कि उनके पिता लालू प्रसाद को भी जेल भेजा गया था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी जेल में हुआ था। केंद्र की इन नीतियों का जनता जवाब देगी, उनसे दोनों मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने का बदला लेगी।
उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने कहा था कि मोदी आएगा तो दो करोड़ नौकरी, काला धन आएगा, 15-15 लाख आएगा। पैसा खाते में तो नहीं आया, इलेक्टोरल बांड आया। एक भी वादा पीएम मोदी ने पूरा नहीं किया। उनके झूठे से लोग परेशान हो गए हैं। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में 134 सीटें हैं। इन सीटों पर सभी एकजुट होकर मजबूती से लड़ेंगे तो भाजपा सत्ता में नहीं आएगी।
खबरें और भी
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि उन्होंने बिहार में भाजपा की हवा टाइट कर रखी है। उन्होंने जनता से अपील की है कि नफरत व हिंसा फैलाने वालों का साथ नहीं दें।
ये भी पढ़ें-