Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चुनाव से पहले हेमंत को लेकर झारखंड में राजनीति, एक तरफ BJP का मास्‍टर प्‍लान बनकर तैयार, दूसरी तरफ JMM ने भी कस ली कमर

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 10:31 AM (IST)

    झारखंड में पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब उन्‍हें धुरी बनाकर राजनीति भी होने लगी है। एक तरफ उनकी ...और पढ़ें

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।
    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. झामुमो ने अपने नेता के पक्ष में माहौल बनाना कर दिया शुरू।
    2. भाजपा ने हेमंत के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को बनाया आधार।
    3. विधानसभा चुनाव में भी हावी रहेगा हेमंत की गिरफ्तारी का मुद्दा।

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश में राजनीति की धुरी बन गए हैं। ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस प्रकरण से राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक उलटफेर हुआ। तेजी से घटे घटनाक्रम में नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शपथ ली और तत्काल बहुमत हासिल करने में भी कामयाब रहे।

    आज से कार्यकर्ता उपवास रखकर जताएंगे विरोध

    चंपई लगातार यह कह रहे हैं कि वह हेमंत सोरेन के काम को आगे बढ़ाएंगे। उन्हीं योजनाओं पर सरकार का पूरा फोकस है। उधर, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने नेता के पक्ष में माहौल बनाना आरंभ कर दिया है।

    हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान लगातार राजधानी में झामुमो समर्थकों ने प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास दिलाया था। अब झामुमो ने इस मुद्दे पर भाजपा की घेराबंदी के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश भर में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा समर्थक और कार्यकर्ता उपवास रखकर विरोध जताएंगे। राजधानी रांची से ही इसकी शुरूआत होगी।

    भाजपा की राजनीति भी हेमंत सोरेन के आसपास

    झामुमो का दावा है कि प्रदेश भर से इस संबंध में लगातार जिला कमेटियों का दबाव था कि कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के पक्ष में गोलबंदी आवश्यक है। यही वजह है कि इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें इसका असर दिखेगा।

    खबरें और भी

    उसके बाद विधानसभा चुनाव में भी यह मुद्दा हावी रहेगा। उधर, भाजपा की राजनीति भी हेमंत सोरेन के आसपास ही है। भाजपा ने उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को आधार बनाया है। इसे लेकर पूर्व में भी कार्यक्रम किए जा चुके हैं। चुनाव के दौरान भी भाजपा इसे जोरशोर से उठाकर लाभ लेने की भरसक कोशिश करेगी।

    हेमंत की अनुपस्थिति में कल्‍पना हुईं सक्रिय

    इधर कल्पना सोरेन ने लिखा, झारखंड झुकेगा नहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन तेजी से सक्रिय हो रहीं हैं। वह उनके इंटरनेट मीडिया का संचालन कर रही हैं। संगठन में उनकी सक्रियता पर भी विमर्श चल रहा है। बदली परिस्थितियों में संगठन में हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति से रिक्त हुई जगह को भरने के लिए वह आगे आ सकती हैं।

    कल्पना सोरेन ने लिखा है कि वह हेमंत सोरेन के संघर्ष की साथी बनेंगी। बुधवार को भी एक महिला समर्थक के वीडियो पर उन्होंने भावुक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने झारखंड झुकेगा नहीं हैशटैग में उक्त महिला को संबोधित करते हुए लिखा है - आप दुखी न हों दीदी। आपके भाई हेमंत सोरेन केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्र को ध्वस्त कर जल्द हम सभी के बीच लौटकर आएंगे। आप करोड़ों माताओं-बहनों और झारखंड के जन-जन का स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है। आप सभी का यही स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी शक्ति है। आप अपना ख्याल रखें।

    यह भी पढ़ें: इधर जेल जाएंगे हेमंत उधर कार्यकर्ता काटेंगे बवाल, आज से मोदी सरकार के खिलाफ झारखंड में छिड़ेगी मुहिम

    यह भी पढ़ें: 'बात मानो मालामाल बना दूंगा...' BJP विधायक पर पार्टी की महिला नेत्री ने लगाया था दुष्‍कर्म का आरोप, अब कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला