यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'समय कम है, जनता के बीच...' विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AJSU, पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने दिया टास्क
रविवार को आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक हुई और इस बैठक में झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक मे ...और पढ़ें

HighLights
- गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले चंद्रप्रकाश चौधरी का किया अभिनंदन
- जनता के बीच अपनी मौजूदगी को रिश्ते में बदलना है- चंद्रप्रकाश चौधरी
- 22 जून को आजसू पार्टी अपना स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी
राज्य ब्यूरो, रांची। आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति की रविवार को हुई बैठक में पूरा जोर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रहा।
इसे लेकर पार्टी के कई कार्यक्रम भी तय हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई तथा इसकी समीक्षा पर जोर दिया गया।
पार्टी की बैठक में बोले सुदेश महतो
कांके रिंग रोड स्थित सुनैना बैंक्वेट हाल में हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने पार्टी नेताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए समय काफी कम है। जनता के बीच अपनी मौजूदगी को रिश्ते में बदलना है।
लोकसभा चुनाव की नतीजे पर कहा कि गिरिडीह की जीत साधारण जीत नहीं है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए राज्य भर के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
हमें हर चुनौती का करना है सामना
बैठक में उपस्थित पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि हर चुनौती का सामना हम सभी को मिलकर करना है।
चुनाव परिणामों की समीक्षा कर कमियों को दूर करना आवश्यक है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इससे पहले चंद्रप्रकाश चौधरी का अभिनंदन किया गया।
बैठक में तय हुआ कि 22 जून को आजसू पार्टी अपना स्थापना दिवस राज्यभर में बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन सभी विधानसभा में विधानसभा स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।