Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: मिशन विधानसभा के लिए झारखंड BJP को मिलेगा नया 'कमांडर'! वाजपेई के ही पास रहेगा संगठन का जिम्मा

    Updated: Sun, 16 Jun 2024 09:28 AM (IST)

    झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड का प्रदेश संगठन प्रभारी बनाने के साथ चुनाव प ...और पढ़ें

    विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व से झारखंड भाजपा को मिलेगा नया नेता।
    विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व से झारखंड भाजपा को मिलेगा नया नेता।

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को मिल सकता है नया प्रभारी
    2. संगठन का जिम्मा वाजपेई के ही पास रहेगा, बनेगी कार्ययोजना

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत तक होने हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई को ही चुनाव प्रभारी भी बनाया था। अब विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही नए चुनाव प्रभारी की घोषणा हो सकती है। लक्ष्मीकांत वाजपेई संगठन प्रभारी बने रहेंगे।

    चुनाव में लक्ष्मीकांत वाजपेई ने सभी जिलों का दौरा कर राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं से निजी संबंध बनाया, जिसका फायदा पार्टी को मिला है। पुराने नेता रहे वाजपेई के कार्यकर्ताओं से इस कनेक्ट को भाजपा बरकरार रखना चाहती है। जबकि चुनाव प्रभारी रणनीति तय करने के साथ स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं के साथ समन्वय करेंगे।

    आमतौर पर भाजपा में संगठन प्रभारी और चुनाव प्रभारी अलग-अलग ही होते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगले चार महीने विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    ऐसे में संगठन के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेई का नेतृत्व उन्हें कार्यक्रमों से जोड़कर रखेगा। जबकि नए चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में झामुमो गठबंधन सरकार से राज्य की सत्ता छिनने की लड़ाई होगी।

    लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती

    लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 विधानसभा सीट पर बढ़त मिली है। पार्टी इस बढ़त को विधानसभा चुनाव में बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि विधानसभा के चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहते हैं।

    लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भी भाजपा को वोट मिला था। इसबार भाजपा राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने के नाम पर वोट मांगेगी। इसमें केंद्र में भाजपा सरकार और राज्य में भी इसी पार्टी की सरकार रहने से योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: आ गई बिहार में मानसून की फाइनल डेट, इस तारीख से बारिश के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Kaimur News: हाईवे पर चलती कार में अचानक उठने लगा धुआं, बाल-बाल बचे सवार; देखते ही देखते बन गई आग का गोला