Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Election 2024: 7 से 8 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है आजसू, शिवराज सिंह चौहान से मिलने दिल्ली पहुंचे सुदेश महतो

    Updated: Wed, 24 Jul 2024 10:05 AM (IST)

    Jharkhand Assembly Election 2024 झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा और सहयोग ...और पढ़ें

    भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे सुदेश महतो।
    भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे सुदेश महतो।

    HighLights

    1. आज झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से करेंगे मुलाकात
    2. आजसू को सात से आठ सीटें मिलने की संभावना, कई सीटाें पर अभी होनी बातचीत

    राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Vidhansabha Chunav 2024 आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सोमवार को दिल्ली गए। वे वहां भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सीटों को लेकर चर्चा करेंगे। सुदेश का मंगलवार को झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात होना है।

    इस दौरान वे झारखंड में विधानसभा चुनाव तथा एनडीए गठबंधन के तहत सीटों को लेकर चर्चा करेंगे। शिवराज सिंह चौहान के साथ ही उनकी भाजपा के अन्य नेताओं से मुलाकात हो सकती है।

    सात से आठ सीटें मिलने की संभावना

    विधानसभा चुनाव में आजसू को सात से आठ सीटें मिलनी तय है। हालांकि पार्टी अधिक सीटों पर दावा करेगी।

    जो सीटें आजसू को मिलनी लगभग तय है उनमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, डुमरी, तमाड़ तथा बड़कागांव आदि सम्मिलित हैं।

    वहीं, कुछ ऐसी सीटें हैं जिनपर जिच हो सकती है। इनमें लोहरदगा, हुसैनाबाद, चंदनक्यारी, ईचागढ़, मांडू आदि प्रमुख हैं। आजसू पार्टी इन सीटों पर लगातार तैयारी कर रही है।

    पिछले विस चुनाव में लोहरदगा पर नहीं बन पाई थी बात

    पिछले विधानसभा चुनाव में लोहरदगा सीट को लेकर ही भाजपा के साथ सहमति नहीं बन पाई थी। इस बार भी आजसू यहां तैयारी पूरी कर ली है। चंदनक्यारी भाजपा की सीट है, जिसपर भी सहमति बननी मुश्किल है।

    दोनों दलों को उठाना पड़ा था नुकसान

    बताते चलें कि पिछले चुनाव में अंतिम समय में सीटों पर तालमेल नहीं हो पाया था। इसका नुकसान दोनों दलों को उठाना पड़ा था। इस बाद शुरू से ही दोनों दल साथ चुनाव लड़ने पर जोर दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: JMM ने शुरू की चुनावी तैयारी, CM हेमंत व कल्पना सोरेन ने संभाली कमान; पार्टी मजबूत करने का किया आह्वान

    Airport in Sahibganj: साहिबगंज में एयरपोर्ट निर्माण की मांग तेज, CM हेमंत ने चीन का नाम लेकर केंद्र को लिखा पत्र

    खबरें और भी