विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सियासी अटकलों के बीच रांची पहुंचे हेमंत सोरेन, विधायकों संग कुछ देर में करेंगे बैठक

Published: Tue, 30 Jan 2024 10:44 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2024 01:45 PM (IST)

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन रांची पहुंच गए हैं। वह शनिवार को दिल्‍ली के लिए रवाना हुए थे। कुछ ही देर में ...और पढ़ें

रांची में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक।
रांची में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक।

HighLights

  1. विधायकों को पूरी तैयारी के साथ आने का निर्देश।
  2. अपने साथ आवश्यक जरुरी सामान के साथ आने का आग्रह।

एजेंसी, रांची। सियासी अटकलों के बीच मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आखिरकार रांची पहुंच गए हैं। वह किसी भी वक्‍त सीएम आवास पहुंच सकते हैं। इधर स्‍टेट गेस्‍ट हाउस में ठहरे विधायक भी अब मुख्‍यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे हैं। कुछ ही देर में शायद वह विधायकों संग प्रस्‍तावित बैठक में शामिल होंगे। बैठक में राज्‍य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के साथ ईडी की कार्रवाई को लेकर भी चर्चा होने का अनुमान है। 

स्‍टेट गेस्‍ट हाउस।

बैठक में इन विषयों पर होगी चर्चा

झामुमो के एक अधिकारी ने कहा, सीएम हाउस में यह बैठक होगी। इसमें राज्‍य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति व मुख्‍यमंत्री हेमंत से पूछताछ के लिए दिल्‍ली स्थित उनके आवास गई ईडी की टीम व आगामी पूछताछ पर चर्चा की जाएगी व रणनीति बनाई जाएगी। 

31 जनवरी को होगी सीएम से ईडी की अगली पूछताछ

ईडी को भेजे गए ईमेल में सीएम ने अगली पूछताछ के लिए 31 जनवरी को दोपहर एक बजे का समय दिया है। इस बार भी पूछताछ कांके रोड स्थित सीएम आवास पर होगी। 

झामुमो व सहयोगी दलों के विधायक होंगे शामिल

झामुमो महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्‍यू में कहा है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को रांची में रहने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि इस गठबंधन में झामुमो, कांग्रेस और राजद शामिल हैं। विनोद कुमार सिंह ने आगे कहा, आने वाले समय में क्‍या कदम उठाने हैं, किस तरह की कार्रवाई करनी है बैठक में इन विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: कल्‍पना सोरेन बनेंगी झारखंड की सीएम? बिहार के बाद झारखंड में सियासी हलचल तेज, JMM-कांग्रेस विधायकों को बुलाया गया रांची 

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A से Nitish के अलग होने पर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता, ममता के लिए भी कही ऐसी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।