यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Monsoon Session: अमर बाउरी के बयान पर विधानसभा में घमासान; सत्तापक्ष और विपक्ष में हुई तीखी नोकझोंक
Jharkhand Monsoon Session झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। अबतक की कार्यवाही की तरह बुधवार के दिन भी विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायकों का हंगामा ...और पढ़ें

HighLights
- अध्यक्ष को सरकार का प्रवक्ता कहना कॉलम 70 का उल्लंघन: प्रदीप यादव
- कहा- इनलोगों पर कार्रवाई नहीं होने से गलत व्यवस्था शुरू होगी
- मैं किसी के भय से अपने दल की बातों को बोलना छोड़ूंगा: अमर बाउरी
जागरण टीम, रांची। Jharkhand Assembly Monsoon Session सदन को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही कार्य संचालन नियमावली से चलती है। भाजपा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सरकार का प्रवक्ता कहना कॉलम 70 का उल्लंघन है। इस पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
प्रदीप यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि इन्होंने आपको सरकार का प्रवक्ता बताया है। ये विधानसभा की अवमानना है। ये लोग जाति सूचक आरोप भी लगाते हैं। इनलोगों पर कार्रवाई नहीं होने से गलत व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
अमर बाउरी ने किया पलटवार
प्रदीप यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि विधानसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है। अगर कोई बात हमें व्यथित करती है, तो इसकी शिकायत हम किससे करेंगे।
राहुल गांधी का किया जिक्र
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने क्या कहा यह सब जानते हैं। मैं किसी के भय से अपने दल की बातों को बोलना छोड़ दूं, ऐसा हो नहीं सकता।
सुदिव्य कुमार ने नेता प्रतिपक्ष को दी नसीहत
अमर बाउरी के बयान पर पलटवार करते हुए झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि ये कहते हैं कि स्पीकर जो चाहें कर लें। अब ये केंद्र की बात कर रहे हैं। लोकसभा स्पीकर ने 146 सांसदों को निलंबित कर दिया था।
खबरें और भी
सुदिव्य ने कहा कि आसन सर्वोच्च है, लेकिन ये ऊंगली दिखाते हैं। अमर बाउरी ने आसन और विधानसभा की अवमानना की है। इन्हें सदन और जनता से माफी मांगनी चाहिए
नेता प्रतिपक्ष के समर्थन में आए सीपी सिंह
सुदिव्य के हमलों का जवाब भाजपा विधायक सीपी सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि मैं भी कल सदन में था। प्रदीप यादव और अन्य जिस बात पर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अवमानना की बात गलत है। संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है।
उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर का आसन सर्वोच्च, लेकिन किसी को तकलीफ होगा तो वह अपनी बात करेगा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि विशेषाधिकार की बातें वह कर रहे हैं, जिनके नेता लोकसभा में कनखी (आंखे) मारने का काम करते हैं।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कांग्रेस की देन
भाजपा नेताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष के बयान को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बताने पर प्रदीप यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने एक दलित से संविधान बनवाया था। भाजपा होती तो मनुस्मृति लागू कर देती।
विधानसभा अध्यक्ष ने रखी अपनी बात
सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं द्वारा अपनी बात रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र महतो ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन, मर्यादा का भी ख्याल रखना चाहिए। अगर अमर्यादित होते हैं तो आप इसे ग्रहण करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कल कल्पना सोरेन भाषण दे रही थीं। इन्होंने उनके भाषण को बाधित किया। लेकिन, हमने यह नहीं कहा कि एक आप एक आदिवासी महिला को बोलने से रोक रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए।