Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुप्रियो भट्टाचार्य की वाइफ का फोटो शेयर करते हुए भाजपा नेता अमर बाउरी का तंज, जेपीएससी मामले में माइक म्यूट क्यों

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:51 PM (IST)

    भाजपा नेता अमर बाउरी ने 14वीं जेपीएससी विवाद पर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की चुप्पी पर तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भट्टाचार्य की पत्नी ...और पढ़ें

    जेपीएससी विवाद पर सुप्रियो भट्टाचार्य की चुप्पी, अमर बाउरी का तंज।

    जेपीएससी विवाद पर सुप्रियो भट्टाचार्य की चुप्पी, अमर बाउरी का तंज।

    HighLights

    1. भाजपा नेता अमर बाउरी ने सुप्रियो भट्टाचार्य पर साधा निशाना।

    2. 14वीं जेपीएससी मामले में भट्टाचार्य की चुप्पी पर उठाए सवाल।

    3. भट्टाचार्य की पत्नी जेपीएससी सदस्य होने का आरोप लगाया।

    राज्य ब्यूरो, रांची। 14वीं जेपीएससी को लेकर छात्र आंदोलन पर है, राजनीतिक रूप से छात्रों के पक्ष में खड़ी भाजपा जेएमएम सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा नेता अमर बाउरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जेपीएससी विवाद को लेकर जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य पर तंज कसा है।

    उन्होंने कहा है कि किसी भी मुद्दे पर हर शाम प्रेसवार्ता करने वाले सुप्रियो भाट्टाचार्य जेपीएससी नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इस मुद्दे पर उनका माइक म्यूट हो गया है।

    आरोप लगाया कि ह हर शाम किसी न किसी मुद्दे पर प्रेसवार्ता करते रहते हैं। इस पोस्ट में बाउरी ने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन और सुप्रियो के साथ उनकी पत्नी डाॅ. अजीता भट्टाचार्य भी मौजूद हैं, जो वर्तमान जेपीएससी की सदस्य हैं। 

    बाउरी के सोशल मीडिया पोस्ट पर मिली जुली प्रतिक्रिया है। बता दें कि भट्टाचार्य के जेपीएसएसी सदस्य होने पर भाजपा पहले भी सवाल उठा चुकी है। 

    यह भी पढ़ें- रांची छात्र आंदोलन को नेहा बोरा का समर्थन, धरना दे रहे छात्रों से मुलाकात के बाद विधानसभा मार्च को निकली; देखें वीडियो

    खबरें और भी