Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Teachers Transfer: झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच शिक्षकों का तबादला, इतने गुरुजी किए गए इधर से उधर

    By Neeraj Ambastha Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Tue, 30 Jan 2024 06:37 PM (GMT+05:30)

    झारखंड में शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति लागू होने के लगभग साढ़े तीन साल बाद शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण हुआ है। पहली बार यह स्थानांतरण संबंधित ...और पढ़ें

    Jharkhand Teachers Transfer: झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच शिक्षकों का तबादला, इतने गुरुजी किए गए इधर से उधर
    Jharkhand Teachers Transfer: झारखंड में सियासी उथल-पुथल के बीच शिक्षकों का तबादला, इतने गुरुजी किए गए इधर से उधर

    HighLights

    1. 292 स्नातक प्रशिक्षित तथा 216 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों का स्थानांतरण
    2. पहली बार स्थानांतरण नीति के तहत शिक्षकों का हुआ ऑनलाइन स्थानांतरण

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में शिक्षकों के स्थानांतरण की नीति लागू होने के लगभग साढ़े तीन साल बाद शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण हुआ है। पहली बार यह स्थानांतरण संबंधित नीति के आलोक में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत हुआ।

    माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने कुल 508 शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण किया है। इनमें 292 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (माध्यमिक शिक्षक) तथा 216 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक सम्मिलित हैं। यह स्थानांतरण विशेष परिस्थिति मेें शिक्षकों के अनुरोध पर किया गया है। इनमें महिला शिक्षक, दिव्यांग शिक्षक तथा गंभीर रोग से ग्रसित शिक्षक सम्मिलित हैं।

    पति-पत्नी दोनों के सरकारी सेवा में होने के आधार पर भी स्थानांतरण किया गया है। यह स्थानांतरण जिला स्थापना समिति की अनुशंसा पर राज्य स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चूंकि शिक्षकों का स्थानांतरण उनके अनुरोध पर किया गया है इसलिए उन्हें यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। शिक्षकों को तीन दिनों के भीतर योगदान देने को कहा गया है। जिला शिक्षा

    पदाधिकारियों को भी दो दिनों में शिक्षकों को विमुक्त करने को कहा गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा लागू नीति के तहत प्राथमिक शिक्षकों का भी अंतर जिला स्थानांतरण होना है। इसके लिए भी जिला स्थापना समिति की अनुशंसा पर राज्य स्थापना समिति की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। स्थानांतरण संबंधित आदेश शीघ्र जारी हो सकता है।

    सबसे अधिक शिक्षकों का रांची हुआ पदस्थापन

    अंतर जिला स्थानांतरण में सबसे अधिक शिक्षकों का रांची पदस्थापन हुआ है। स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों की बात करें तो रांची में 49 शिक्षकों का पदस्थापन हुआ। वहीं, सबसे अधिक 117 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों का स्थानांतरण रांची हुआ।

    स्थानांतरण के बाद विभिन्न जिला में शिक्षकों का पदस्थापन

    स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक

    दुमका : 03, धनबाद : 13, चतरा : 02, देवघर : 14, गढ़वा : 06, गिरिडीह : 07, गोड्डा : 08, गुमला : 06, हजारीबाग : 11, जामताड़ा : 04, कोडरमा : 03, लातेहार : 02, बोकारो : 11, पाकुड़ : 02, रामगढ़ : 04, सरायकेला खरसावां : 05, सिमडेगा : 04, पश्चिमी सिंहभूम : 13, साहिबगंज : 02, लोहरदगा : 07, पूर्वी सिंहभूम : 20, रांची : 49, खूंटी : 08

    खबरें और भी

    स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक

    सिमडेगा : 02, दुमका : 13, हजारीबाग : 31, गिरिडीह : 08, साहिबगंज : 02, पूर्वी सिंहभूम : 14, पलामू : 04, कोडरमा : 05, पाकुड़ : 03, बोकारो : 18, लातेहार : 03, देवघर : 08, चतरा : 04, सरायकेला खरसावां : 03, गुमला : 06, धनबाद : 18, गोड्डा : 08, गढ़वा : 03, पश्चिमी सिंहभूम : 05, लोहरदगा : 03, रामगढ़ : 06, रांची : 117, खूंटी : 08

    ये भी पढ़ें: Hemant Soren: क्यों फंसे हेमंत सोरेन और अचानक कैसे आए ED की रडार पर? यहां समझिए पूरा केस

    ये भी पढ़ें: Kalpana Soren: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन... रांची में चलाती हैं स्कूल; जानें कौन हैं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन?