विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: पहले दौर की 4 सीटों के लिए BJP ने लगाया जोर, अमित शाह से लेकर विष्णुदेव साय तक भरेंगे हुंकार

Published: Thu, 09 May 2024 09:09 PM (GMT+05:30)

Jharkhand Political News झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले दौर में 4 सीटों पलामू लोहरदगा खूंटी और चाईबासा में चुनाव ...और पढ़ें

पलामू, खूंटी, लोहरदगा और चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्टार प्रचारकों की टीम उतरी
पलामू, खूंटी, लोहरदगा और चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में स्टार प्रचारकों की टीम उतरी

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में पहले चरण की चार सीटों पलामू, लोहरदगा, खूंटी और चाईबासा में चुनाव के पहले भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को खूंटी में अर्जुन मुंडा के लिए सभा कर रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चाईबासा, खूंटी और लोहरदगा में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रदेश के नेता भी क्षेत्र में कार्यक्रम कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश अध्यक्षल बाबूलाल मरांडी चुनाव प्रचार करने पहुच रहे हैं।

आदिवासी बहुल सीट पर है फोकस

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी समाज से हैं। उनकी ननिहाल भी सिमडेगा जिले के कुरडेग में है। शुक्रवार को यहां सभा के आयोजन से भाजपा को आदिवासी समाज में पार्टी के लिए वोट मांगने में आसानी हो रही है।

विष्णुदेव साय की सभा ग्रामीण अंचल में लगाई गई है। खूंटी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा से भाजपा को अर्जुन मुंडा के पक्ष में माहौल बनने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: आलमगीर के निजी सचिव संजीव के पास कहां से आए करोड़ों रुपये? ED के सामने बोलीं रीता लाल

गृहमंत्री अमित शाह आज खूंटी के कचहरी मैदान में करेंगे जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को झारखंड के खूंटी में जनसभा करेंगे। खूंटी के कचहरी मैदान में जनसभा का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से किया गया है।

अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा खूंटी जाएंगे। खूंटी में भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के लिए वह वोट की अपील करेंगे।

यह भी पढ़ें: 'घर बैठे करें बंपर कमाई...' फेसबुक पर रघुवर दास की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, पोस्‍ट के जरिए रोजगार का दिया प्रलोभन

ED की कार्रवाई से आलमगीर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, अब गठबंधन के प्रचार अभियान से भी रखे जाएंगे दूर

मंत्री आलम के निजी सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल पहुंची ED ऑफिस, आमने-सामने बैठाकर की जा रही पूछताछ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।