Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amit Shah: 'हमारी सरकार बनने के बाद...', बांग्लादेशी घुसपैठ पर रांची से अमित शाह ने दे दिया बड़ा संदेश

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 03:36 PM (IST)

    Amit Shah Ranchi Visit शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश भाजपा की रांची के धुर्वा में आयोजित विस्तारित कार्यसमिति की ...और पढ़ें

    प्रदेश भाजपा विस्तारित कार्यसमिति में गृहमंत्री अमित शाह। फोटो- जागरण
    प्रदेश भाजपा विस्तारित कार्यसमिति में गृहमंत्री अमित शाह। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. हेमंत सोरेन सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार- अमित शाह
    2. लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी कांग्रेस को अहंकार- शाह
    3. मोदी सरकार में 27 प्रतिशत ओबीसी मंत्री- गृह मंत्री शाह

    डिजिटल डेस्क, रांची। Amit Shah Ranchi Visit गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रांची में आयोजित प्रदेश भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित किया और एलान करते हुए कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों से हुए जनसंख्या के बदलाव पर भाजपा सरकार श्वेत पत्र लाएगी।

    उन्होंने कहा कि आदिवासी और ओबीसी समाज का सबसे अधिक ध्यान रखने वाली पार्टी भाजपा है। अभी मोदी सरकार में 27 प्रतिशत ओबीसी मंत्री हैं।

    उन्होंने सबसे पहले झारखंड में भाजपा की शानदार जीत पर जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आपने अपनी ताकत से भाजपा को 2014 हो, 2019 हो या 2024... आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। सम्मेलन में झारखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता आए हैं।

    गृह मंत्री ने भाजपा सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

    अमित शाह ने कहा कि अभी संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में न केवल झारखंड ने देशभर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया, बल्कि 60 साल बाद इस देश के लोकतांत्रिक इतिहास में किसी एक नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया है।

    उन्होंने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि चाहे मोदी सरकार हो, रघुबर दास की सरकार हो या अर्जुन मंडा की सरकार हो, भाजपा सरकार ने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे आपको (भाजपा कार्यकर्ता) सिर झुकाना पड़े। भाजपा सरकार ने ऐसा शासन किया है, जिससे भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच शान से सिर उठा कर ​जा पाएं।

    खबरें और भी

    गृह मंत्री ने आगे कहा कि वहीं, 10 साल में कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए 84 हजार करोड़ रुपया दिया, जबकि नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश के लिए 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपया दिया। झारखंड को भाजपा ने बनाया और विकास भी भाजपा ने ही किया। झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है।

    इंडी गठबंधन पर अमित शाह ने साधा निशाना

    उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि ये तो कहते हैं कि हमने विकास किया है। हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूं। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस को अहंकार हो गया है।

    जेएमएम पर भी जुबानी हमला करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड को आज बताने आया हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सबसे भ्रष्ट सरकार है। कांग्रेस के एक सांसद के घर से ₹300 करोड़ मिलता है। एक मंत्री के PA के घर ₹30 करोड़ मिलता है। कांग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कांग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है। 

    ये भी पढ़ें-

    Jharkhand News: घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने RIMS पहुंचे CM हिमंत, जाना हाल-चाल; घटना को बताया निंदनीय

    'हर हिंदू रक्त का प्रतिशोध...', झारखंड में NDA सरकार बनते ही क्‍या होगा; असम के CM ह‍िमंत ने कर दिया एलान