Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हर हिंदू रक्त का प्रतिशोध...', झारखंड में NDA सरकार बनते ही क्‍या होगा; असम के CM ह‍िमंत ने कर दिया एलान

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 01:53 PM (IST)

    रांची के धुर्वा जगन्नाथ मैदान में झारखंड प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक में राज्य के पार्टी सह चुनाव प्रभारी अवं असम के सीएम हिमंत बिस्वा स ...और पढ़ें

    झारखंड प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक में पहुंचे हिमंत बिस्व सरमा
    झारखंड प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक में पहुंचे हिमंत बिस्व सरमा

    जारखंड संवाददाता, रांची। रांची के धुर्वा जगन्नाथ मैदान में झारखंड प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति बैठक प्रारंभ हो गई है। मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, अर्जुन मुंडा, नीलकंठ सिंह मुंडा, क्षेत्र संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

    भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हर हिंदू रक्त का प्रतिशोध लेना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। हम झारखंड में अगले तीन महीनों में सरकार बनाएंगे।

    फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर ये बोले हिमंत

    झारखंड में मोहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराने वालों पर भाजपा सरकार बनते ही कार्रवाई होगी। राजमहल में किसी बूथ पर बीस प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक विशेष समुदाय के मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। यह बांग्लादेश से हो रहे घुसपैठ और रोहिंग्या की वजह से हुआ है।

    ये भी पढे़ं-

    रांची में BJP के दिग्गजों का जुटान कल, अमित शाह देंगे जीत का मंत्र; सेट होगी आगे की रणनीति!

    रांची में गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम, यहां की गई पार्किंग की व्यवस्था; चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा

    खबरें और भी