विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranchi: चुनावी तैयारी के लिए बाबूलाल मरांडी को 'मंत्र' दे जाएंगे अमित शाह, बांग्लादेश से घुसपैठ के मुद्दे को दे सकते हैं हवा

By Dibyanshu KumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Thu, 30 Nov 2023 08:21 PM (IST)

बीएसएफ के रेजिंग डे परेड में शामिल होने गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा नेताओं से भी ...और पढ़ें

रांची एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते बाबूलाल मरांडी। (जागरण फोटो)
रांची एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते बाबूलाल मरांडी। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ हजारीबाग में गृहमंत्री अमित शाह करेंगे मंत्रणा।
  2. बीएसएफ के कार्यक्रम में सीमा पार से होने वाले घुसपैठ को लेकर गृहमंत्री कर सकते हैं बात।

राज्य ब्यूरो, रांची। बीएसएफ के रेजिंग डे परेड में शामिल होने गुरुवार को हजारीबाग पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत किया उसके बाद दोनों हजारीबाग के लिए रवाना हो गए।

पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों का आखिरी दौर भी गुरुवार को ही खत्म हुआ है। अब लोकसभा चुनाव की बारी है। गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों को जीतने का टास्क पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर करेंगे चर्चा

चाईबासा में कुछ माह पूर्व अमित शाह एक दिन का दौरा भी कर चुके हैं। ऐसे में गुरुवार की रात हजारीबाग में बाबूलाल मरांडी के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी अमित शाह चर्चा करेंगे।

पार्टी के अन्य नेता भी हजारीबाग में अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी भी अमित शाह के कार्यक्रम के लिए हजारीबाग में ही मौजूद हैं।

संगठन पर भी लेंगे अपडेट

बाबूलाल मरांडी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बने छह महीने होने को हैं। अब प्रदेश कमिटी की घोषणा होने वाली है।

संगठन के मामले में भी बड़ी भूमिका निभाने वाले गृहमंत्री अमित शाह हजारीबाग में प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं से संगठन की गतिविधियों की जानकारी भी ले सकते हैं।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए संगठन के स्तर पर की जाने वाली तैयारियों का एक संक्षिप्त प्रजेंटेशन उन्हें दिखाया जा सकता है।

बीएसएफ के कार्यक्रम में गृहमंत्री के संबोधन पर रहेगी नजर

रेजिंग डे परेड में शामिल होने के दौरान गृहमंत्री अमित शाह बीएसएफ के अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।

सीमा सुरक्षा से जुड़े संगठन बीएसएफ पर घुसपैठियों के अंदन नहीं आने देने की भी जिम्मेदारी है। अमित शाह घुसपैठ की वजह से होने वाले जनसांख्यिकीय बदलाव पर प्रमुखता से अपनी बात रखते हैं।

हाल के दिनों में बाबूलाल मरांडी ने भी झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाया है। ऐसे में गृहमंत्री के संबोधन में इस मुद्दे को उठाने पर राजनीतिक माहौल गर्म हो सकता है।

यह भी पढ़ें: पलामू, दुमका व पाकुड़ के वकीलों के लिए खुशखबरी: बहस के लिए रांची आने की नहीं जरूरत, वर्चुअल प्‍लेटफॉर्म का किया उद्घाटन

रांची से श्रीराम जन्‍मभूमि अयोध्‍या ट्रेन चलाने का आया प्रस्‍ताव, सांसदों ने रेलवे अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।