यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Modi Cabinet 3.0: नई मोदी कैबिनेट में इन मंत्रियों मिल सकती है जगह, जानिए किसका नाम रेस में शामिल
आगामी 9 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे और ऐसे में एनडीए की इस सरकार में घटक दलों के साथ राज्यों को भी प्रतिनिधित्व द ...और पढ़ें

HighLights
- अन्नपूर्णा देवी को नई सरकार में प्रमोशन मिलने की संभावना है।
- इसके अलावा जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो के नाम की भी हो रही है चर्चा
राज्य ब्यूरो, रांची। नरेन्द्र मोदी तीसरी बार 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। एनडीए की इस सरकार में घटक दलों के साथ राज्यों को भी प्रतिनिधित्व देने की कोशिश होगी। झारखंड से एनडीए को 9 सीटें मिली हैं।
शपथ ग्रहण में झारखंड से एक कैबिनेट मंत्री के रहने की प्रबल संभावना है। इससे पहले की सरकार में अर्जुन मुंडा कैबिनेट मंत्री थे और अन्नपूर्णा देवी को राज्य मंत्री का प्रभार था।
इन्हे मिल सकता है नई सरकार में प्रमोशन
अर्जुन मुंडा के चुनाव हारने के बाद अन्नपूर्णा देवी को नई सरकार में प्रमोशन मिलने की संभावना है। इसके अलावा जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो के नाम की भी चर्चा है। तीसरी बार सांसद बने महतो को मंत्रिपरिषद में जगह देकर पार्टी कुड़मी समुदाय को संदेश दे सकती है।
लोकसभा चुनावों में कुड़मी समुदाय के वोट बंट गए थे। गोड्डा से चौथी बार सांसद चुने गए निशिकांत दूबे का नाम भी चर्चा में है। लेकिन उनका नाम पहली लिस्ट में होगा इसपर जानकारों की राय बंटी हुई है।
जातियों का सोशल इंजीनियरिंग साधेगी भाजपा
आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, दलित समुदाय से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के बाद ओबीसी समुदाय से केंद्रीय मंत्री बनाकर भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण को साधने का प्रयास करेगी।
लोकसभा चुनाव में सामान्य वर्ग ने भी भाजपा को वोट किया है। संभव है कि मंत्रीमंडल के दूसरे विस्तार में निशिकांत दूबे को शामिल किया जाए। आने वाले राज्यसभा चुनाव में भी भाजपा सामान्य वर्ग से किसी कार्यकर्ता को राज्यसभा भेज सकती है।