Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता मजदूर, मां रेजा... संसाधनों की कमी भी नहीं रोक पाई अंशु के कदम; JAC 12th आर्ट्स में हासिल किया तीसरा स्थान

    Updated: Wed, 06 May 2026 07:18 PM (IST)

    JAC 12th result 2026: रांची की अंशु कच्छप ने 12वीं कला संकाय में 94.6% अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। मजदूर माता-पिता की बेटी अंश ...और पढ़ें

    मजदूर माता-पिता की बेटी अंशु कच्छप बनी झारखंड कला संकाय की तीसरी टॉपर। (फोटो: जागरण)

    मजदूर माता-पिता की बेटी अंशु कच्छप बनी झारखंड कला संकाय की तीसरी टॉपर। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. अंशु कच्छप ने 12वीं कला संकाय में तीसरा स्थान पाया।

    2. नानी के घर रहकर की पढ़ाई, 94.6% अंक हासिल किए।

    3. मजदूर माता-पिता की बेटी का सरकारी नौकरी का सपना।

    जागरण संवाददाता, रांची। पढ़ने और कुछ कर गुजरने की ललक हो तो बाधाएं भी आपका रास्ता नहीं रोक पाती हैं। कुछ यही ललक दिखायी है रांची जिले के पिठौरिया स्थित चरडी गांव की अंशु कुमारी (कच्छप) ने। अंशु ने जैक 12वीं के कला में 94.6 प्रतिशत अंक लाकर पूरे राज्य में तीसरा स्थान (Jharkhand 3rd Topper) हासिल किया है।

    अंशु के पिता श्रवण लोहरा मजदूरी करते हैं और माता किरण देवी रेजा का काम करती हैं। लेकिन इन्होंने अपनी बिटिया को पढ़ाने में किसी भी तरह की कसर नहीं रखी। बेटी अच्छे से पढ़ सके इसलिए इसे नानी के घर सदमा भेज दिया।

    नानी के साथ रहकर अुशु ने अपनी पढ़ाई की और ये मुकाम हाासिल किया। अंशु ने बताया कि नानी ने हमेशा पढ़ने में मेरी मदद की। लेकिन टाॅपर बनने की खुशी मैं उनसे साझा नहीं कर सकी। दिसंबर 2025 में उनका देहांत हो गया।

    पढ़ने के लिए एक लक्ष्य तय किया

    अंशु ने बताया कि कम संसाधनों में पढ़ाई करनी थी, इसलिए मैंने अपना लक्ष्य तय किया। सात से आठ घंटे पढ़ने का समय मैंने तय किया। इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों से सहयोग मिला।

    खबरें और भी

    मेरा सपना है कि स्नातक की पढ़ाई करके सरकारी नौकरी की तैयारी करूं। पढ़ाई के दौरान मैंने मोबाइल से दूर रही। मैं अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना चाहती हूं।

    ओरमांझी की बेटी ने बढ़ाया मान: मुखिया

    ओरमांझी प्रखंड के सदमा पंचायत अंतर्गत 'प्रोजेक्ट हाई स्कूल प्लस टू, सदमा की होनहार छात्रा अंशु कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 473 अंक प्राप्त कर सबका मान बढ़ाया है। अंशु की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

    इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सदमा पंचायत के मुखिया सुनील उरांव ने बधाई देते हुए कहा, "यह सफलता न केवल अंशु के परिवार के लिए, बल्कि पूरी पंचायत के लिए गर्व का विषय है। अंशु ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।"

    उन्होंने अंशु के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं और क्षेत्र का नाम रोशन करती रहें। अंशु कुमारी को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!

    यह भी पढ़ें- JAC इंटर रिजल्ट 2026: आर्ट्स-कॉमर्स का जलवा, साइंस में गिरावट, गुमला बना अव्वल जिला

    यह भी पढ़ें- झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित: आर्ट्स में 96.14%, साइंस में 82.92% सफल; तीनों संकाय के ये रहे टॉपर्स

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Exam Update: JPSC केंद्रों पर धारा 163 लागू, बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित और APP बैकलाग का रिजल्ट जारी