Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'झारखंड में फूट डालो राज करो की कोशिश' कांग्रेस प्रभारी ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- नहीं होने देंगे कामयाब

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:33 AM (IST)

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी की एक मीटिंग में कहा कि फूट डालो राज करो की अंग्रेजों की नीति पर चलती है। झारखंड में भाजपा की ...और पढ़ें

    झारखंड में फूट डालो राज करो की नीति को दोहराने की कोशिश में भाजपा: कांग्रेस प्रभारी। (फाइल फोटो)
    झारखंड में फूट डालो राज करो की नीति को दोहराने की कोशिश में भाजपा: कांग्रेस प्रभारी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा की फूट डालो और शासन करो की नीति को झारखंड में विफल करेंगे : मीर
    2. कहा- झारखंड में लोकसभा चुनाव के रिजल्ट से विचलित हो चुकी है भाजपा
    3. जनता के मुद्दों पर बात करने की बजाय भटकाने की कोशिश करती है भाजपा

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में भाजपा के फूट डालो और शासन करो की नीति का विफल कर देना है।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों से बाज नहीं आ रही है। वह 'फूट डालो राज करो' की अंग्रेजों की नीति पर चलती है और उसे ही दोहराने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के लोकसभा चुनाव से वह इतनी विचलित हो चुकी है कि वह जनता के मुद्दों की बात नहीं करती, बल्कि उन्हें मुद्दे से भटकाने का प्रयास करती है।

    जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपकी समस्याओं के समाधान के लिए 'जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी' को सामने रखा है और आज भी हम इस पर आपके साथ खड़े हैं।

    जनता के अरमानों को कुचलने की कोशिश

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता की समस्याओं के समाधान का जो मार्ग चुना उसे लागू करने की नकल प्रधानमंत्री मोदी की मजबूरी बन गई, लेकिन स्पष्ट दूरदर्शिता के कारण वह इसकी नकल भी नहीं कर पाए।

    झारखंड में फिर जनता के अरमानों को कुचलने का प्रयास समय पूर्व चुनाव कराकर करने का किया जा रहा है।

    चुनाव के लिए हमारे पास बेहद कम समय 

    अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारे पास समय कम है। घबराई भाजपा समय से पहले चुनाव कराना चाहती है।

    सरकार के काम को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक चुकी है। हम चुनाव के लिए तैयार हैं, लेकिन हमारी सरकार के किए कार्य को जनता तक पहुंचाना जरूरी है।

    प्रमंडलवार निकाली जाएगी जनसंवाद यात्रा

    उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि जनता तक अपनी बातों को संवाद के माध्यम से ही पहुंचा जा सकता है इसके लिए प्रमंडलवार 'जनसंवाद यात्रा' राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी।

    ये नेता रहे मौजूद 

    बैठक को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, रविंद्र सिंह, जयशंकर पाठक, सतीश पाल मुंजनी, सोनाल शांति, संजय लाल पासवान, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्‍ली पहुंचे AJSU प्रमुख सुदेश महतो ने शिवराज स‍िंह चौहान से की मुलाकात, झारखंड के राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    'विशेष पैकेज आप अपने बैसाखियों को दीजिये', Union Budget पर JMM का तंज, कहा- क्या इसके लिए भी Hemant Soren दोषी