यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खुल गई रांची के इस छोटे से गांव की किस्मत, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन करने जा रहा पांच हजार करोड़ का निवेश; CM ने कर दिया एलान
रांची के इटकी कि किस्मत आने वाले दिनों में चमकने वाली है क्योंकि यहां पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से पांच हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है। यह ...और पढ़ें

HighLights
- सीएम ने अज़ीम प्रेमजी युनिवर्सिटी, मेडिकल कालेज व स्कूल के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ।
- अजीम प्रेमजी फाउंडेशन इटकी में पांच हजार करोड़ के निवेश से कर रहा इन संस्थानों का निर्माण।
जासं, इटकी (रांची)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची के इटकी स्थित टीबी सेनेटोरियम मैदान में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से बनाए जा रहे अजीम प्रेमजी युनिवर्सिटी, मेडिकल काॅलेज तथा स्कूल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इटकी में पांच हजार करोड़ का निवेश
इस मौके पर सीएम ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन एक विश्वसनीय संस्थान है। फाउंडेशन इटकी में पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश कर विश्वस्तरीय अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 500 बेड के मेडिकल काॅलेज अस्पताल व स्कूल का निर्माण करेगा।
इन संथानों के बूते आने वाले समय में इटकी की देश में अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय एवं स्कूल में पठन-पाठन का काम शुरू होगा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की रोशनी दूर तलक पहुंचेगी।
रांची के इटकी में विश्वस्तरीय अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुआ। आज इस अवसर पर मैं आदरणीय श्री अज़ीम प्रेमजी जी और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारियों को हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ, जोहार करता हूँ।@azimpremjiuniv pic.twitter.com/mtSk8tTLB2
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 24, 2024
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अजीम प्रेमजी से की वार्ता
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अजीम प्रेमजी से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने झारखंडवासियों की तरफ से उनका अभिनंदन और “जोहार” किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आपकी टीम के सामाजिक सरोकार एवं सेवा भाव के प्रति मैं अपनी ओर से आपका आभार प्रकट करता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और आपकी संस्थान ने समन्वय बनाकर इटकी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में फाउंडेशन के आगे बढ़ने की परिकल्पना आज सस्कार होती दिख रही है। आपकी और आपकी टीम के सहयोग से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इटकी में स्थापित होने वाले ये संस्थान राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे, ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।
खबरें और भी
झारखण्ड को हमेशा से खनिज संपदा और खनन के लिए जाना जाता है। वर्षों से उसी को लेकर नीति निर्धारण होता रहा है। मगर हमने राज्य को आगे ले जाने के लिए यहां की सामाजिक, स्वास्थ्य और शैक्षणिक क्षेत्रों पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
कोरोना काल में हमने हमें पूर्व में विरासत में मिली लचर… pic.twitter.com/Hw0bVmo3if
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 24, 2024
राज्य के विकास में रहेगा पूरा योगदान: अजीम प्रेमजी
अजीम प्रेमजी ने भी मुख्यमंत्री से कहा कि फाउंडेशन राज्य सरकार के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए राज्य के विकास में अपना पूरा योगदान देगा। राज्य के सर्वांगीण विकास में संस्थान आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेगा।