विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: 'कांग्रेस को भारत शब्द से चिढ़...' दिल्ली में बोले बाबूलाल मरांडी, हेमंत सरकार पर भी साधा निशाना

By Dibyanshu KumarEdited By: Shashank Shekhar
Published: Mon, 20 Nov 2023 09:12 PM (IST)

झारखंड भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और हेमंत सोरेन की ...और पढ़ें

'कांग्रेस को भारत शब्द से चिढ़...' दिल्ली में बोले बाबूलाल मरांडी, हेमंत सरकार पर भी साधा निशाना
'कांग्रेस को भारत शब्द से चिढ़...' दिल्ली में बोले बाबूलाल मरांडी, हेमंत सरकार पर भी साधा निशाना

HighLights

  1. 'सरकार दंगाइयों, अपराधियों को बचाने के लिए पदाधिकारियों की करती है पोस्टिंग'
  2. कांग्रेस को तो भारत शब्द से ही चिढ़ है- बाबूलाल मरांडी

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी एवं हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। नई दिल्ली में एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का भारत विरोधी बयान पहली बार नहीं है।

भारत माता का विरोध कांग्रेस और राहुल गांधी के डीएनए में शामिल है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन में कांग्रेस का खड़ा होना और चीन-ब्रिटेन में भारत के विरोध में बात कर कांग्रेस ने अपनी सच्चाई बता दी है।

कांग्रेस को भारत शब्द से नफरत- बाबूलाल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तो भारत शब्द से ही चिढ़ है, जिसके कारण जी-20 के निमंत्रण पत्र में छपे भारत शब्द पर भी सवाल उठाने लगी थी।

झारखंड की राजनीति को लेकर बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जनता की सेवा के लिए नहीं, बल्कि परिवार के लिए और कमाने के लिए बनी है। जब से हेमंत सरकार बनी है तब से झारखंड में चारों तरफ लूट और भ्रष्टाचार है।

'मुख्यमंत्री पर विधि-सम्मत कार्रवाई करे ED'

वहीं, दलाल-बिचौलिए को अच्छे पदों पर बैठकर जनता की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं ईडी जांच के घेरे में हैं, लेकिन पांच समन के बाद भी हाजिर नहीं हो रहे। ईडी मुख्यमंत्री पर विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करे, नहीं तो कानून और ईडी से जनता का भरोसा उठ जाएगा।

उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों और दंगाइयों को संरक्षण देती है। सांप्रदायिक मानसिकता वाले पदाधिकारियों को पदस्थापित कर दंगाइयों को संरक्षण देती है।

यह भी पढ़ें: Drone Farming: झारखंड में अब ड्रोन से होगी खेतों की निगरानी, राज्य के 167 सेंटर से किसानों को मिलेगी मुफ्त सेवा

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! झारखंड से काम पर लौटना होगा आसान, धनबाद-गोमो होकर चलेंगी 11 स्पेशल ट्रेन; यहां देखिए टाइम टेबल और सूची

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime: पुलिस की वर्दी में डाका डालने का बनाया प्लान, ऐन वक्त पर ऐसे बिगड़ा पूरा 'खेल'; अब खानी पड़ेगी जेल की हवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।