Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Babulal Marandi : 'भ्रष्टाचार में दोनों सहोदर भाई...', कांग्रेस-JMM को लेकर अब ये क्या बोल गए बाबूलाल मरांडी

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 07:24 PM (GMT+05:30)

    Babulal Marandi लोकसभा चुनाव को लेकर सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चाईबासा में सोमवार को नामांकन किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश ...और पढ़ें

    Babulal Marandi : 'भ्रष्टाचार में दोनों सहोदर भाई...', कांग्रेस-JMM को लेकर अब ये क्या बोल गए बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)
    Babulal Marandi : 'भ्रष्टाचार में दोनों सहोदर भाई...', कांग्रेस-JMM को लेकर अब ये क्या बोल गए बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन में शामिल हुए बाबूलाल
    2. बाबूलाल ने सभी 14 सीटों पर भाजपा की जीत का किया दावा

    राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस बार एनडीए गठबंधन को 14 सीटें जीतनी है। चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के नामांकन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो भ्रष्टाचार में सहोदर हैं।

    नामांकन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 सीट लेकर तीसरी बार देश की बागडोर संभालें, यही निवेदन करने आया हूं। भाजपा ने पिछले 10 सालों में देश और झारखंड के लिए काफी काम किया है।

    बाबूलाल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भी भाजपा की देन है। झारखंड की लड़ाई वर्षों से लड़ी जा रही थी, लेकिन कांग्रेस ने इस राज्य की लोगों की भावना की कद्र नहीं की।

    कांग्रेस और झामुमो मिलकर भ्रष्टाचार करते- बाबूलाल

    मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा मिलकर भ्रष्टाचार करते हैं। केंद्र में कांग्रेस की पिछली सरकार ने गांव में बिजली पहुंचाने की कभी चिंता नहीं की। केंद्र में भाजपा सरकार बनते हैं, गांव-गांव में बिजली पहुंच गई। पहले गरीब बीमार पड़ता था तो इलाज के लिए सोचना पड़ता था।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 लाख का उनका बीमा कर दिया। अब गरीब अच्छे अस्पताल में मुफ्त में इलाज कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है।

    मरांडी ने यह भी कहा कि झारखंड में सत्ता में बैठे लोगों ने 4 वर्ष में राज्य को लूटकर खोखला कर दिया है। यह लोगों में प्रचार कर रहे हैं कि हेमंत सोरेन को भाजपा ने जेल में डाला है। उनका कोई कसूर नहीं है, लेकिन ईडी द्वारा कोर्ट में दायर चार्जशीट को पढ़ लेने से यह पता चल जाएगा कि हेमंत सोरेन की करतूतें क्या है।

    खबरें और भी

    भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने क्या कुछ कहा

    मौके पर भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि सामने जो प्रतिद्वंदी है, उसके पास न तो नीति है और न नीयत है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के लोगों के साथ छल किया है। सिंहभूम में 30 हजार से 35 हजार बच्चे ड्रॉप आउट है, पर सरकार की नींद नहीं खुल रही है।

    उन्होंने यह भी कहा कि लोग पलायन कर रहे हैं। मजदूरों के लिए रोजगार मुहैया सरकार नहीं कर रही है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, गीता बालमुचू,संजू पांडेय भी उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- 

    Kalpana Soren : 'BJP जीती तो...', उलगुलान के मंच से कल्पना सोरेन कर गईं आगाह; बताईं हेमंत के 'मन की बात'

    Sunita Kejriwal : अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा! दिल्ली CM की पत्नी ने जांच एजेंसी पर लगाए कई आरोप