Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: '...आदिवासियों की विधानसभा और लोकसभा की सीटें घट जाएंगी', हेमंत सरकार पर बरसे बाबूलाल मरांडी

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 08:23 AM (IST)

    जैसे-जैसे झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे सियासी पारा हाई हो रहा है। अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूला ...और पढ़ें

    BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड के CM हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)
    BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड के CM हेमंत सोरेन। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आदिवासियों की जमीन लूट रहे माफिया - बाबूलाल मरांडी
    2. भू-माफियाओं से जमीन मुक्त कराने तक आंदोलन रहेगा जारी
    3. बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा

    राज्य ब्यूरो, रांची। Babulal Marandi News भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रविवार को भू-माफियाओं द्वारा रैयती जमीन की लूट के खिलाफ मोरहाबादी मैदान में विभिन्न आदिवासी संगठन के धरने के समर्थन में साथ बैठे और उन्हें संबोधित किया।

    मरांडी ने कहा कि सरकार के संरक्षण में आदिवासियों की सैकड़ों एकड़ रैयती जमीन पर कब्जा किया गया है। कांग्रेस सरकार में बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ। गांव के गांव उजड़ गए, लेकिन विस्थापितों के पुनर्वास की चिंता नहीं की।

    'विस्थापन के कारण आदिवासियों की जनसंख्या...'

    उन्होंने कहा कि विस्थापन के कारण आदिवासियों की जनसंख्या घटती गई। जो इसके लिए गुनाहगार हैं, वे अपने आप को आदिवासियों का हितैषी बता रहे हैं। भू-माफियाओं के साथ-साथ लैंड जिहाद, लव जिहाद के माध्यम से आदिवासी समाज खतरे में हैं।

    'आदिवासियों की लोकसभा व विधानसभा सीटें घट जाएंगी'

    उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में परिसीमन के बाद आदिवासियों की विधानसभा और लोकसभा की सीटें घट जाएंगी। उन्होंने विभिन्न आदिवासी संगठनों को आश्वस्त किया कि वे उनकी लड़ाई में उनके साथ हैं। जो आदिवासी के नाम पर जनजाति समाज को धोखा दे रहे, वे दंड के भागी हैं।

    खबरें और भी

    मरांडी ने सवाल उठाया कि आदिवासियों की गलत तरीके से ली गई जमीन का म्यूटेशन कैसे हो जाता है और क्यों नहीं दोषी पदाधिकारियों पर कारवाई होती है?

    ये भी पढे़ं- Jharkhand Politics: 'BJP को झारखंड से खदेड़ देगी जनता', भानु प्रताप शाही के बयान पर JMM नेता का पलटवार

    ये भी पढे़ं- इधर BJP ने एजेंडा किया सेट! उधर JMM-कांग्रेस को मिला मुद्दा; झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी