Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Politics: 'BJP को झारखंड से खदेड़ देगी जनता', भानु प्रताप शाही के बयान पर JMM नेता का पलटवार

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:43 PM (IST)

    Jharkhand Political News झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर आहटें तेज हो गई। इस बीच पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा न ...और पढ़ें

    JMM प्रवक्ता भानु प्रताप शाही और भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही। फाइल फोटो
    JMM प्रवक्ता भानु प्रताप शाही और भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भानु प्रताप शाही पर JMM नेता विनोद पांडेय का पलटवार
    2. BJP लगातार जनता का अपमान कर रही- विनोद पांडेय
    3. 'राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को शासन का जनादेश दिया'

    राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो ने कहा कि भाजपा लगातार राज्य की जनता का अपमान कर रही है। उसके नेता राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग कर रहे हैं।

    झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने भरे मंच से कहा कि हेमंत सोरेन को गट्टा खींचकर गद्दी से उतारने की बात कही। ये भाजपा नेताओं के घमंड की पराकाष्ठा है।

    भानु प्रताप ने राज्य की जनता का अपमान किया- विनोद पांडेय

    उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं के इशारे पर उनके विधायक झारखंड की जनता के अपमान पर उतारू हो गए हैं। भानु ने हेमंत सोरेन के विरुद्ध बोलकर राज्य की जनता का अपमान किया है। यह उनके द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान है। राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को शासन का जनादेश दिया है।

    विनोद पांडेय ने यह भी कहा कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर सरकार को अस्थिर करने का भरपूर प्रयास किया। वे असफल हो गए हैं। न्यायालय ने भाजपा नेताओं को आइना दिखा दिया है। इससे वे बौखलाहट में आकर अनाप-शनाप बोल रहे हैं। ये जानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनका सफाया तय है।

    हिमंत बिस्वा सरमा घुसपैठ-घुसपैठ चिल्ला रहे- विनोद पांडेय

    उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा घुसपैठ-घुसपैठ चिल्ला रहे हैं। उसी मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री भी बैठे थे। यह उनकी जिम्मेदारी है कि अगर राज्य में घुसपैठ हो रहा है तो केंद्र सरकार कार्रवाई करे। भाजपा घुसपैठ के नाम पर सिर्फ और सिर्फ राजनीति करना चाहती है।

    खबरें और भी

    विनोद पांडेय ने कहा कि बंगाल में चुनाव के पहले इन्होंने संदेशखाली को लेकर ऐसा ही माहौल बनाया था। बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से जनता ने भाजपा का बोरिया-बिस्तर समेट दिया। ये अब संदेशखाली को भूल गए हैं। झारखंड में चुनाव देखकर ये घुसपैठ का फर्जी दावा कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    इधर BJP ने एजेंडा किया सेट! उधर JMM-कांग्रेस को मिला मुद्दा; झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की तैयारी तेज, धनबाद की तीन सीटों पर ठोका दावा