Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर JDU की तैयारी तेज, धनबाद की तीन सीटों पर ठोका दावा

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 03:42 PM (IST)

    Jharkhand Politics झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे सभी दलों की तैयारियां तेज होने लगी है। झारखंड मे ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला जदयू ने की बैठक
    2. रविवार को धनबाद परिसदन में आयोजित हुई बैठक
    3. जदयू ने जिला के 3 विधान सभा सीटों पर किया दावा

    जागरण संवाददाता, धनबाद। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में धनबाद जिला जदयू ने जिला के तीन विधान सभा सीटों पर दावा किया है। इनमें धनबाद, झरिया और टुंडी विधानसभा सीट शामिल है।

    जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने रविवार को धनबाद परिसदन में आयोजित पार्टी की बैठक में कहा कि जिला कार्यसमिति, प्रखण्ड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सहित प्रदेश के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई है।

    जिला कार्यसमिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि धनबाद जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड चुनाव लड़ेगी। इसमें धनबाद विधानसभा, झरिया विधानसभा एवं टुण्डी विधानसभा है।

    विधानसभा चुनाव की तैयार में जुटी JDU

    पार्टी नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने की सूची सौंपी गई, जिसमें ये तीनों विधानसभा शामिल है। जनता दल यू अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट गई है।

    अगस्त अंतिम सप्ताह में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजय झा, झारखंड के प्रभारी अशोक चौधरी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरू महतो धनबाद आयेंगे, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।

    बैठक में इन नेताओं की रही मौजूदगी

    बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी हसीब खान, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजीव कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, पुष्पा पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें-

    Amit Shah: अमित शाह का 'लव जिहाद और लैंड जिहाद' को लेकर हेमंत सरकार पर वार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

    NDA के साथ या अलग... झारखंड में JDU किसके साथ लड़ेगी चुनाव? Nitish Kumar ने कर दिया क्लियर

    खबरें और भी