Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amit Shah: अमित शाह का 'लव जिहाद और लैंड जिहाद' को लेकर हेमंत सरकार पर वार, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 11:51 AM (IST)

    Amit Shah Ranchi Visit गृहमंत्री अमित शाह झारखंड शनिवार को दौरे पर पहुंचे और वे प्रदेश भाजपा की रांची के धुर्वा में आयोजित विस्तारित कार्यसमिति की बैठ ...और पढ़ें

    रांच में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को किया संबोधित
    रांच में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को किया संबोधित

    HighLights

    1. भाजपा विस्तारित कार्यसमिति में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    2. पूर्व मंत्री आलमगीर की तरफ इशारा कर कह दी बड़ी बात
    3. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और बाबूलाल मरांडी ने रखी बात

    राज्य ब्यूरो, रांची। Amit Shah Ranchi Visit झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Vidhan Sabha Chunav) के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भ्रष्टाचार और बंगलादेशी घुसपैठ से हो रहे नुकसान के मुद्दे पर प्रदेश नेतृत्व को काम करने का संकेत दिया है।

    अपने भाषण में केंद्रीय अमित शाह ने कहा कि एक मंत्री के पीएस के घर से 30 करोड़ रुपये मिले। एक कांग्रेस नेता के घर से 300 करोड़ के नोटों के ढेर मिले।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    कांग्रेस के पूर्व मंत्री आलमगीर को ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगर इन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला तो वो सबका नाम बता देंगे। कांग्रेस इस डर से इस आरोपित नेता को फिर से टिकट देगी।

    बंगलादेशी घुसपैठ से झारखंड के जिलों में हो रहे जनसंख्या के बदलाव पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपना आक्रामक भाषण दिया। कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए एजेंडा सेट करते हुए हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि किसी भी हिंदू का रक्त बहेगा तो उसका संरक्षण करना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

    मुहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा फहराए जाने का जिक्र करते हुए हिमंत ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर इस मामले के आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगा।

    सीएम हेमंत सोरेन पर भी बोला हमला

    जब गृहमंत्री अमित शाह भाषण देने आए तो उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को लव जिहाद और लैंड जिहाद की अनदेखी करने वाला बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही इस मुद्दे पर श्वेत पत्र लाया जाएगा।

    खबरें और भी

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी घुसपैठ और भ्रष्टाचार के मुद्दे को आगे रखते हुए कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव से पहले जनता से इसपर संवाद करने को कहा।

    झारखंड के शोषक ही बन बैठे हैं शासक: अर्जुन मुंडा

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि यह विस्तारित कार्यसमिति झारखंड में परिवर्तन के संकल्प के साथ संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि आज झारखंड की सत्ता पर वैसे लोग बैठे हैं जिन्होंने वर्षो तक झारखंड को लूटा है। आंदोलन के साथ भद्दा मजाक किया।

    उन्होंने कहा कि इनकी नियत आज भी बदली नहीं है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में लुटेरे मस्त और उद्योग धंधे पस्त हैं। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज आदिवासी,दलित,महिला,युवा,पिछड़ा सभी वर्ग इस सरकार से परेशान है।

    कार्यसमिति में दो राजनीतिक प्रस्ताव पास हुए

    भाजपा विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पास किए गए। पहला प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रखा। इसमें तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताने और उन्हें वोट देने के लिए कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया गया।

    जबकि दूसरा प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रखा। इसमें राज्य सरकार के भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध पर चिंता जताई गई।

    मंच पर ये नेता रहे उपस्थित

    मंच पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ,अर्जुन मुंडा जी, हेमंत बिस्वा सरमा,लक्ष्मीकांत वाजपेयी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नागेंद्रनाथ त्रिपाठी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ,दीपक प्रकाश, समीर उरांव, दिनेशानंद गोस्वामी ,पशुपति नाथ सिंह, अभय कांत प्रसाद, यदुनाथ पांडे, रविंद्र पांडे, निशिकांत दुबे, बिद्युतवरण महतो, विष्णुदयाल राम, आदित्य साहू , प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, मनीष जायसवाल, कालीचरण सिंह आदि उपस्थित थे।

    ये भी पढे़ं-

    Amit Shah: 'हमारी सरकार बनने के बाद...', बांग्लादेशी घुसपैठ पर रांची से अमित शाह ने दे दिया बड़ा संदेश

    'हर हिंदू रक्त का प्रतिशोध...', झारखंड में NDA सरकार बनते ही क्‍या होगा; असम के CM ह‍िमंत ने कर दिया एलान