यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Maiya Samman Yojana: होली से पहले मंईयां सम्मान योजना ने बढ़ा दी टेंशन, कई महिलाओं को लगा झटका
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित किए जाने के कारण प्रखंड मुख्यालय के बैंकों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है ...और पढ़ें

HighLights
- मंईयां सम्मान योजना की किश्त के लिए बैंकों में लंबी लाइन
- कई महिलाओं के अकाउंट में नहीं आ रहे पैसे
संवाद सूत्र, मझिआंव (गढ़वा)। Jharkhand News: झारखंड सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे के अनुसार मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित किए जाने के कारण प्रखंड मुख्यालय के एसबीआई बरडीहा शाखा माझिआंव, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा चंद्री, वनांचल ग्रामीण बैंक शाखा मझिआंव खुर्द तथा सभी सीएसपी दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।
बैंक में पैसे लेने आई कई महिलाओं को लगा झटका
बैंक में पैसे लेने आईं कई महिलाओं को झटका भी लगा है। बैंक के अनुसार गलत तरीके से पैसे लेने वाली कई महिलाओं का नाम कट गया है या उनकी किश्त नहीं आई है। अब होली जैसे त्योहार पर तो इस तरह से पैसे नहीं मिलना महिलाओं के लिए झटका ही है।
स्टेट बैंक पर उमड़ा महिलाओं का सैलाब
स्टेट बैंक में भीड़ देखने के बाद ऐसा लग रहा था मानो महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
खबरें और भी
बता दें कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। योजना
मंईयां सम्मान योजना के कुछ मुख्य फायदे हैं:
- नकद सहायता: योजना के तहत महिलाओं को नकद सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।
- वित्तीय स्वतंत्रता: यह योजना महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करती है, जिससे वे अपने निर्णय ले सकती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं।
- महिला सशक्तिकरण: मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करती है, जिससे वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती हैं और अपने जीवन को बेहतर बना सकती हैं।
- सामाजिक सम्मान: यह योजना महिलाओं को सामाजिक सम्मान प्रदान करती है, जिससे वे अपने समाज में सम्मानित महसूस कर सकती हैं।
- शिक्षा को बढ़ावा: मंईयां सम्मान योजना शिक्षा को बढ़ावा देने में मदद करती है, जिससे महिलाएं अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर सकती हैं।
- स्वास्थ्य सेवाएं: यह योजना महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं और अपने परिवार को स्वस्थ रख सकती हैं।
ये भी पढ़ें