Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Jodo Nyay Yatra: झारखंड में 13 जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, आठ जिलों में होगा प्रवास

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 09:05 AM (IST)

    Bharat Jodo Nyay Yatra कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा करेंगे। यह यात्रा ...और पढ़ें

    झारखंड में 13 जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा।
    झारखंड में 13 जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा।

    HighLights

    1. झारखंड के 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे राहुल गांधी।
    2. कांग्रेस नेता का आठ जिलों में होगा प्रवास।
    3. देश के कई अहम मुद्दों को लेकर जनता से करेंगे संवाद।

    राज्य ब्यूरो, रांची। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करेंगे। यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी। यात्रा को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय कमेटी ने जो जानकारी साझा की है, उसके अनुसार झारखंड के 13 जिलों में 804 किलोमीटर की दूरी इसके माध्यम से तय होगी।

    राज्‍य के आठ जिलों में होगा राहुल गांंधी का प्रवास

    इस दौरान आठ जिलों में राहुल गांधी का प्रवास भी होगा। यात्रा को लेकर रूट निर्धारण और पड़ावों पर केंद्रीय कमेटी ने मुहर लगा दी है। इसकी सूचना तमाम राज्यों को भेज भी दी गई है।

    इसके अनुसार, झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान आठ पड़ावों पर रुकेगी। गुरुवार को केंद्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के साथ बैठक में इसकी सूचना दी गई।

    15 राज्‍यों और 110 जिलों से होकर गुजरेंगे राहुल

    बैठक में झारखंड की ओर से प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारियों और राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर चर्चा हुई।

    यात्रा 15 राज्यों और 110 जिलों से होते हुए सामाजिक न्याय और जनता के मूल सवालों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों की दयनीय स्थिति, जातिगत जनगणना आदि जैसे मसलों पर जन-जागरण करेगी।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी की रात घरों में जलेंगे दीप, मंदिरो में गूजेंगे भजन; पूरे देश में दीवाली जैसा होगा माहौल

    यह भी पढ़ें: Photos : सर्द अंधेरी रात में कुएं में गिरा हाथी; चिंघाड़ सुन दहशत में आए लोग, रेस्क्यू में लगीं 2 जेसीबी

    खबरें और भी